• Thu. Oct 29th, 2026

रतलाम ग्रामीण विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी का निरंतर जनसंपर्क का दौर

BySurendra Jain

Nov 3, 2023

खबर पक्की, 3 नवंबर, रतलाम। रतलाम ग्रामीण विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी श्री लक्ष्मणसिंह डिंडोर के जनसंपर्क की शुरुआत शुक्रवार को गांव नगरा में श्री राम मंदिर से हुई। सबसे पहले भगवान श्री राम दरबार एवं हनुमान जी के दर्शन कर शीश नवाया। इसके बाद ग्रामीणों के बीच पहुंचे। श्री डिंडोर जनसंपर्क के दौरान ग्रामीण विधानसभा के जिस भी गांव मे जा रहे है वहां के ग्रामीणों में अपार उत्साह है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों द्वारा श्री डिंडोर को फलों से तोला जा रहा है तो मंच बनाकर साफा बांध कर स्वागत सत्कार किया जा रहा है।
जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे प्रचार प्रसार तेज होता जा रहा है। श्री डिंडोर एक दिन में 10 से अधिक गांवों के लोगों के पास पहुंच कर युवाओं से लेकर बुजुर्गों से मुलाकात कर रहे है। ग्रामीण क्षेत्रों में श्री डिंडोर को विजयश्री का तिलक लगाया जा रहा है। श्री डिंडोर भी अपने स्वागत सत्कार में विश्वास दिला रहे है कि कांग्रेस सरकार बनते ही ग्रामीण क्षेत्र की जो भी समस्या है उसे प्रमुखता से दूर किया जाएगा। मैं जनता का विश्वास कभी टूटने नहीं दूंगा। ईटावाखुर्द में दिलीप कुमावत, दिनेश शर्मा, बंशीलाल, भुवन गुजरिया, राजाराम चंद्रवंशी, सुखदेव कुमावत, विशाल, पूर्व सरपंच राजीव कुमावत आदि बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने श्री डिंडोर का स्वागत किया। गांव शिवपुर में केले से तोलकर स्वागत किया। सरपंच कैलाश राठौड़, कालू राठौड़, मोहन लाल पटेल, बालूनाथ, पूर्व सरपंच अंबाराम, जगदीश जादव, भगवानसिंह राठौड़, राजीव पोरवाल, शंकरलाल पाटीदार आदि मौजूद रहे। श्री डिंडोर ने सरुखेड़ी, गंगाखेड़ी, नगरा, बरवनखेड़ी, बड़ोदिया, सुराना, ईटावाखुर्द, बिंजाखेड़ी, शिवपुर, रामपुरिया, ईटावामाताजी, कालूखेड़ी, सालाखेड़ी आदि गांवों में पहुंचकर जीत का आशीर्वाद लिया। जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ग्रामीण कैलाश पटेल, पूर्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक शर्मा आदि मौजूद रहे।

You missed

error: Content is protected !!