• Thu. Oct 29th, 2026

आबकारी विभाग द्वारा 35 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 750 किलोग्राम महुआ लहान जब्त

BySurendra Jain

Nov 3, 2023

खबर पक्की, 3 नवंबर, रतलाम। विधानसभा के मद्देनजर कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार के आदेश तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती नीरजा श्रीवास्तव द्वारा गठित वृत-परगना रतलाम स के उडऩदस्ते द्वारा 3 नवंबर को सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री विजय मेड़ा के नेतृत्व में वृत प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक पुष्पराज सिंह द्वारा वृत रतलाम स के ग्राम जुलवानिया, नंदलई पर दबिश देकर 34 (1) क के 03प्रकरण पंजीबध्द कर,02आरोपियों को गिरफ्तार कर मौके पर जमानत मुचलके पर रिहा किया गया। अलग-अलग स्थानों से 35 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 750 किलोग्राम महुआ लहान जब्त कर लहान के सेम्पल लेकर शेष लहान नष्ट किया गया। जप्त मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 82 हजार रूपए है। उक्त कार्यवाही में आबकारी आरक्षक विक्टोरिया बोरासी, नगर सैनिक सत्यनारायण, घनश्याम तिवारी का सराहनीय योगदान रहा।

You missed

error: Content is protected !!