• Thu. Oct 29th, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विशाल जनसभा को संबोधित करने रतलाम आएंगे, बंजली मैदान पर आमसभा की तैयारियां पूर्ण, 9 विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा प्रत्याशी रहेंगे मौजूद

BySurendra Jain

Nov 3, 2023

खबर पक्की, 3 नवंबर, रतलाम। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान की शुरुआत रतलाम से करेंगे। वे भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करने 4 नवंबर को रतलाम आएंगे। उनकी जनसभा बंजली मैदान पर दोपहर 01:00 बजे आयोजित की गई है। सभा में श्री मोदी के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी उपस्थित रहेंगे। रतलाम, उज्जैन एवं धार जिले के विधानसभा क्षेत्रों के लिए हो रही इस जनसभा में 9 विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा प्रत्याशी मौजूद रहेंगे।
प्रधानमंत्री जी की सभा के लिए बंजली मैदान में विशाल पंडाल बनाया गया है। सभा में रतलाम जिले से शहर विधानसभा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप, ग्रामीण प्रत्याशी मथुरालाल डामर, सैलाना प्रत्याशी संगीता चारेल, जावरा प्रत्याशी डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, आलोट प्रत्याशी डॉ. चिन्तामणि मालवीय, उज्जैन जिले के महिदपुर विधानसभा प्रत्याशी बहादूरसिंह चौहान, नागदा-खाचरौद विधानसभा प्रत्याशी डॉ. तेजबहादूर सिंह चौहान, बडऩगर प्रत्याशी जितेन्द्र पण्ड्या एवं धार जिले के बदनावर विधानसभा प्रत्याशी राजवर्धनसिंह दत्तीगांव उपस्थित रहेंगे।
भाजपा के रतलाम जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, उज्जैन जिलाध्यक्ष बहादूरसिंह बोरमुण्डला, धार जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी, संभाग प्रभारी जीतू जिराती, जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, सांसद गुमानसिंह डामोर, सुधीर गुप्ता, अनिल फिरोजिया, छतरसिंह दरबार, जिला संयोजक बजरंग पुरोहित, महापौर प्रहलाद पटेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चंद्रवंशी एवं सभा प्रभारी जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय एवं निर्मल कटारिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम जन से जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आव्हान किया है।
जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव हेतु प्रधानमंत्रीजी की पहली सभा रतलाम में हो रही है, जो जिले के लिए गर्व की बात है। इसमें रतलाम, उज्जैन एवं धार जिलों से विधानसभा प्रत्याशियों के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी पहुंचेगे। सभा स्थल पर महिला एवं पुरूषों के लिए अलग-अलग बैठक व्यवस्था रहेगी। भारतीय जनता पार्टी ने निर्धारित समय से पूर्व ही आगंतुकों से स्थान ग्रहण करने की अपील की है।
4 नवंबर को परिवर्तित यातायात व्यवस्था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रतलाम कार्यक्रम 4 नवंबर के अवसर पर यातायात व्यवस्था नए सिरे से निर्धारित की गई है। इस दौरान ग्राम बंजली हवाई पट्टी के आसपास मुख्य मार्ग पर नो व्हीकल जोन, यातायात डायवर्शन तथा पार्किंग प्लान तैयार किया गया है।
परिवर्तित यातायात व्यवस्था के तहत मेडिकल कॉलेज बंजली तिराहे से लेकर हवाई पट्टी तक नो व्हीकल जोन रहेगा जिससे समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णत प्रतिबंधित रहेगा। नागरिकों से अपील है कि परिवर्तित मार्ग का उपयोग करें। जावरा, ताल, आलोट एवं नामली की ओर से कार्यक्रम स्थल पर आने वाले समस्त नागरिकों के लिए पार्किंग पी 13 तथा पी 14 में व्यवस्था की गई है जो कि नामली से पंचेड, पलसोड़ा होते हुए पार्किंग स्थल तक पहुंचेंगे।
रतलाम शहर से सैलाना तथा बांसवाड़ा की ओर जाने वाले समस्त वाहन सालाखेड़ी, जावरा अंडर ब्रिज, प्रताप नगर पुलिया होकर फोरलेन मार्ग से होते हुए नामली फाटा से ग्राम पंचायत धामनोद होते हुए सैलाना, बांसवाड़ा की ओर जाएंगे। सैलाना बांसवाड़ा की ओर से रतलाम शहर की ओर आने वाले समस्त वाहन धामनोद से नामली फंटा होते हुए फोरलेनमार्ग से जावरा अथवा सातरूंडा की ओर जा सकेंगे। रावटी, शिवगढ़, बाजना से आने वाले समस्त वाहनों की पार्किंग रमेश रेती गिट्टी प्लांट पी 2 एवं पी 3 में पार्किंग व्यवस्था की गई है।
उज्जैन, इंदौर, धार, झाबुआ की ओर से कार्यक्रम स्थल के लिए आने वाली बसों का रतलाम से सालाखेड़ी चौकी होते हुए सेजावता फांटा से बंजली फंटा की ओर एस.एफ. लाइन के पीछे पार्किंग पी 5, सियाराम जिनिंग मिल पार्किंग पी 6 एवं मां आशापुरा होटल के पीछे पी 8 में वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की गई है। सेजावता तथा रतलाम से कार्यक्रम स्थल पर आने वाले सभी चार पहिया तथा दो पहिया वाहनों की पार्किंग पी 4, पी 7, पी 9 तथा पी 11 में वाहन पार्किंग व्यवस्था की गई है। सैलाना तरफ से कार्यक्रम स्थल पर आने वाले सभी चार पहिया तथा दो पहिया वाहनों की पार्किंग टी 12 तथा पी 14 में वाहन पार्किंग व्यवस्था की गई है। वीआईपी तथा पुलिस प्रशासन के वाहनों की पार्किंग पी1 में रहेगी।

You missed

error: Content is protected !!