• Thu. Oct 29th, 2026

जयस नेता व ग्रामीण प्रत्याशी डॉ. अभय ओहरी का चुनाव चिंह होगा ऑटो रिक्शा, नामांकन वापस लेने के लिए कांग्रेस के बड़े नेताओं ने लगाया पूरा जोर, राजपुरा में होगी बड़ी चौपाल

BySurendra Jain

Nov 2, 2023

खबर पक्की, 2 नवंबर, रतलाम। ग्रामीण विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी व जयस नेता डॉ. अभय ओहरी को गुरुवार के दिन चुनाव चिंह आवंटित हुआ। डॉ. ओहरी को चुनाव आयोग द्वारा ‘ऑटो रिक्शा” का चिंह दिया गया। 2 नवंबर को नाम वापसी की आखरी तारीख थी। आज दिनभर निर्दलीय मैदान में उतरे डॉ. ओहरी से नामांकन वापस लेने की कवायद चलती रही। विपक्षी दलों द्वारा अफवाहें फैलाकर ग्रामीण की जनता में भ्रामक प्रचार किया गया। लेकिन डॉ. ओहरी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। कांग्रेस के बड़े नेताओं दिग्विजयसिंह, कुलदीप इंदौरा, हर्षविजय गेहलोत गुड्डू आदि ने भी दिनभर प्रयास किया। कल यानी शुक्रवार को डॉ. ओहरी एक बड़ी चौपाल का आयोजन ग्राम पंचायत राजपुरा में करने जा रहे है। आज जावरा से निर्दलीय प्रत्याशी जीवनसिंह शेरपुर के समर्थन में जावरा विधानसभा क्षेत्रों में डॉ. ओहरी द्वारा जनसंपर्क भी किया गया।
निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. अभय ओहरी ने बताया की कांग्रेस के कई नेताओं ने नाम वापसी को लेकर दबाव बनाया। दो दिन से मेरे खिलाफ नाम वापसी की अफवाह फैलाकर जनता को बरगलाया जा रहा है। जब मैंने 2019 में कांग्रेस की सदस्यता ली तब समर्थकों के बीच दिग्विजयसिंह ने मुझे कांग्रेस से विधानसभा उम्मीदवार बनाने का वादा किया था। वे खुद और कांग्रेस अपने वादे से मुकर गए। मेरी ग्रामीण की जनता का मन है कि में चुनाव लड़ू और जनता के आशीर्वाद से ही में यह चुनाव जीतूंगा भी। मेरी चौपाल सभाएं लगातार जारी है। ग्रामीणों की भावनाओ और समस्याओं को सिर्फ चौपाल पर बैठ कर ही समझा जा सकता है। हम यहां हमारा प्रत्येक युवा को नेता बनाने के लिए मैदान में है।

You missed

error: Content is protected !!