• Thu. Oct 29th, 2026

रतलाम की सारी समस्याओं हल कांग्रेस का पंजा करेगा : सकलेचा, कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा के समर्थन में मयंक जाट का सतत महाजनसंपर्क जारी, प्रात: वार्ड नंबर 34, 36 तथा शाम को वार्ड नंबर 25 तथा 26 में रहा जनसंपर्क

BySurendra Jain

Nov 2, 2023

खबर पक्की, 2 नवंबर, रतलाम। शहर कांग्रेस विधायक प्रत्याशी पारस सकलेचा का निरंतर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क का दौर जारी है। किसी ने किसी रूप से परेशान व्यक्ति अपनी पीड़ा दादा को बता रहे हैं। किसी को पानी की समस्या, किसी को कचरे की समस्या, किसी को सड़क के गड्डो की समस्या आदि। दादा ने बताया कि रतलाम की सारी समस्याओं का हल कांग्रेस का पंजा ही करेगा। आप हमारे पंजे के निशान पर मोहर लगाइए आपकी सारी समस्याएं तुरंत हल होगी। गुरुवार प्रात: वार्ड नंबर 34, 36 तथा शाम को वार्ड नंबर 25 तथा 26 में जनसंपर्क रहा। युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने पार्टी के विधायक प्रत्याशी पारस सकलेचा के समर्थन में लगातार महा जनसंपर्क कर रहे हैं। मयंक जाट घर-घर पहुंच मतदाताओं से 17 नवंबर को अपना आशीर्वाद कांग्रेस प्रत्याशी को देने की अपील में जुटे हुए हैं।
आज यहां रहेगा जनसंपर्क
3 नवंबर को प्रात: 10 बजे वार्ड नंबर 40 में 41 तथा शाम को 5 बजे से वार्ड नंबर 48 व 35 मे रहेगा। वार्ड क्रमांक 40 व 41 भरावा कुई से प्रारंभ होकर राम मोहल्ला, पोरवाडो का वास, कलाईगर रोड ,घास बाजार, डालू मोदी बाजार, खेरादीवास, कोठारीवास, जैन कॉलोनी, पैलेस रोड, चिंतामन गणेश, नागर वास, श्रीमाली वास, नाहरपुरा पर समापन होगा तथा शाम को वार्ड क्रमांक 48 मरी माता मंदिर से शुभारंभ खटीक मोहल्ला, वेदव्यास कॉलोनी गली नंबर 1,2,3, सूरज हॉल, आबकारी चौराहा, अंदर की चाल, शहर सराय, गायत्री टॉकीज, हम देश प्रेस की गली, नाहरपुरा अंडा गली व वार्ड क्रमांक 35 में अंडा गली से शुभारंभ होकर नाहरपुरा कॉलेज रोड, पूर्णोश्वर महादेव मंदिर की गली, कमला नेत्रालय नाहरपुरा मेंन रोड उर्दू स्कूल पर समापन होगा।

You missed

error: Content is protected !!