• Thu. Oct 29th, 2026

जनसंपर्क के पहले श्री डिंडोर ने किए देवदर्शन, बालिकाओं का लिया आशीर्वाद

BySurendra Jain

Nov 2, 2023

खबर पक्की, 2 नवंबर, रतलाम। रतलाम ग्रामीण विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मणसिंह डिंडोर को जनसंपर्क के दौरान अपार जनसमर्थन मिल रहा है। गुरुवार को जनसंपर्क की शुरुआत अमलेटा स्थित श्री भैंसासरी माताजी नवदुर्गा माताजी एवं भगवान भोलेनाथ जी के दर्शन कर हुई। देवदर्शन कर सबसे पहले बालिकाओं ने श्री डिंडोर को विजय तिलक लगाया। श्री डिंडोर ने बालिकाओं को प्रणाम कर आशीर्वाद लिया। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के कई नाराज भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए।
जनसंपर्क केदौरान श्री डिंडोर बच्चों और युवाओं के साथ बड़ों का आशीर्वाद लेने घर-घर पहुंचे। श्री डिंडोर ने ग्रामीणों का आत्मीयता से स्वागत सत्कार स्वीकार ग्रामीणों का भी पुष्पमाला से स्वागत किया। जनसंपर्क के दौरान श्री डिंडोर ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि कभी भी आपका भरोसा नहीं तोड़ा जाएगा। मैं हमेशा आपका साथ खड़ा हूं। श्री डिंडोर कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ सबसे पहले अमलेटा पहुंचे। यहां से जनसंपर्क के बाद गांव ऊसरगार पहुंचे। ऊसरगार के दिग्गज भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता दिनेश पाटीदार कई भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ श्री डिंडोर व कांग्रेस पदाधिकारियों के समक्ष कांग्रेस में शामिल हुए। श्री डिंडोर व पदाधिकारियों ने श्री पाटीदार सहित सभी कार्यकर्ताओं का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। जनसंपर्क के दौरान श्री डिंडोर के प्रति ग्रामीणों में अपार उत्साह है। छोटे बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्ग आत्मीयता से पुष्पमाला पहनाकर व साफा बांध कर स्वागत कर रहे है। श्री डिंडोर ने ग्राम कारोदा, पंचेड़ में जनसंपर्क कर आशीर्वाद लेकर कांग्रेस सरकार बनने पर सबसे पहले किसानों की ऋण माफी कराने का आश्वासन दिया। जनसंपर्क के दौरान अमलेटा में पूर्व जनपद सदस्य नाथूलाल कटारिया, अमलेटा सरपंच विरेंद्रसिंह चौहान, पूर्व सरपंच सेजावता हिरालाल जी, रतनलाल पाटीदार, शोभाराम पाटीदार, बद्रीलाल चौहान, मदनलाल कटारिया, ओमप्रकाश चौहान, जगदीश पाटीदार, पूर्व सरपंच गोपाल खेर, प्रकाश कतिजा, शिवनारायण आदि मौजूद रहे। लगातार गांवों में चल रहे जनसंपर्क के दौरान श्री डिंडोर के साथ जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश दवे, पूर्व जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष संजय चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, रतलाम जनपद सदस्य बलबहादुरसिंह गुड्डू बन्ना, संजय चौहान, सत्तू व्यास पलसोड़ा सहित आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। श्री डिंडोर 3 नवंबर को प्रात: 8 बजे से सनावदा से जनसंपर्क करेंगे। यहां से वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम सिरुखेड़ी, गंगाखेड़ी, नगरा, बरवनखेड़ी, बड़ोदिया, सुराना, ईटावाखुर्द, बिंजाखेड़ी, शिवपुर, रामपुरिया, ईटावामाताजी, कालूखेड़ी, सालाखेड़ी, खाराखेड़ी, मांगरोल, धमेला, कोलवाखेड़ी, सज्जनपाड़ा में जनसंपर्क करेंगे।

You missed

error: Content is protected !!