• Thu. Oct 29th, 2026

सेवा निवृत्त होकर आए सैनिक का रतलाम से नलकुई तक जोरदार स्वागत हुआ

BySurendra Jain

Nov 2, 2023

खबर पक्की, 2 नवम्बर, धराड़। भारतीय सेना के आर्म्ड कोर में रह कर 17 वर्ष राष्ट्र रक्षा करके सेवा निवृत्त हुए रतलाम से 14 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम नलकुई के कुं राजपाल सिंह सोनगरा पिता मान सिंह सोनगरा का रतलाम रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में उपस्थित हुए ग्रामवासियों ने भारतमाता की जयकारों के साथ ढोल ढमाके और हर्षोल्लास से पुष्प बरसाकर स्वागत किया।
राजपूत नवयुवक मंडल रतलाम के राजेन्द्र सिंह गोयल के नेतृत्व में राजपूत समाज ने पुष्प हार पहनाकर स्वागत किया।
श्री सज्जन क्षत्रिय समाज समिति, राजपूत बोर्डिंग, रतलाम के जी पी सिंह आम्बा, भूपेंद्र सिंह तारखेड़ी, नरेन्द्र सिंह गढ़ी भैंसोला, अजीत सिंह बोरदिया, ब्रजराज ब्रज,दिग्विजय सिंह लूनेरा,युवराज सिंह कनवास, मंगलसिंह बेदू आदि ने शाल,श्रीफल,साफा और पुष्प मालाओं से स्वागत किया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, रतलाम के वीरेन्द्र वाफगांवकर, राजेश जैन, सुनील भंडारी ने पुष्प हार पहनाकर स्वागत किया।
सालाखेड़ी में राजेन्द्र सिंह नलकुई मित्र मंडल ने रंग गुलाल, पुष्प, ढोल ढमाके के साथ जोरदार स्वागत किया।
ग्राम पंचायत धराड़ की ओर से सरंपच प्रतिनिधि विक्रम सिंह राठौर, सुरेन्द्र सिंह सिसौदिया,मांगुसिंह राठौर ,धीरजसिंह राठौर,गुरुप्रसाद ढाबला आदि ने स्वागत अभिनंदन किया।
श्री हनुमान मंदिर,धराड पर समस्त ग्रामवासियों ने सैकड़ों की संख्या में उपस्थित होकर भारतमाता की जयकारों के साथ भूतपूर्व सैनिक का अभूतपूर्व स्वागत किया,इस अवसर डाक्टर बालकृष्ण जोशी, लोकेन्द्रसिंह राठौर, संजयसिंह सिसौदिया,संतोष सिंधी, राधेश्याम पाटीदार, मनोज जैन , राजाराम जी पाटीदार, दशरथ पाटीदार , कन्हैया सिंधी , विनोद योगी सहित भारी संख्या में ग्रामीण जनों ने सैनिक का भावभीना अभिनंदन किया।

ग्राम नलकुई में पहुंचने पर पाटीदार समाज,जाट समाज, राजपूत समाज,सेन समाज, आदिवासी समाज,किन्नर,विद्यालय परिवार, ग्राम पंचायत नलकुई सहित समस्त ग्राम वासियों ने घर घर पर आरती उतार कर पुष्प बरसाकर स्वागत किया।
इस अवसर नलकुई सरंपच प्रतिनिधि गंगु सिंह सोनगरा, रुपसिंह सोनगरा,बिहारी लाल पाटीदार, ,उपसरपंच महेश पाटीदार,रामचंद्र सिंह सोनगरा,चतरसिंह सोनगरा,रमेशलाल , रतनलाल जाट, कन्हैयालाल जाट,राधेश्याम जाट, केसर सिंह डाबड़ी, दिलीप सिंह सोनगरा, राजेन्द्र सिंह डोराणा आदि उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!