• Thu. Oct 29th, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दौरे को लेकर तैयारियां तेज, भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में हुई बैठक

BySurendra Jain

Nov 1, 2023

खबर पक्की, 1 नवंबर, रतलाम। विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल जनसभा संबोधित करने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 4 नवंबर को रतलाम आ रहे है। वे बंजली में सभा को संबोधित करेंगे। इस सभा में रतलाम सहित 9 विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। रतलाम में होने जा रही सभा की तैयारियों के संबंध में भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में पार्टी पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री जी की सभा को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। बैठक में सभा के विभिन्न कार्यों हेतु पदाधिकारियों में कार्य विभाजन भी किया गया। इस दौरान प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव समिति संयोजक श्री तोमर आएंगे

भारतीय जनता पार्टी चुनाव समिति संयोजक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर 2 नवंबर को रतलाम आ रहे है। वे शाम 6 बजे सज्जनप्रभा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की आमसभा की तैयारियों को लेकर विधानसभा प्रत्याशियों एवं वरिष्ठजनों की बैठक को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात शाम 7.30 बजे विसाजी मेंशन पर त्रिदेव कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।

You missed

error: Content is protected !!