• Thu. Oct 29th, 2026

प्रधानमंत्री जी के सभा स्थल का केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने किया निरीक्षण

BySurendra Jain

Nov 2, 2023

खबर पक्की, 2 नवंबर, रतलाम। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 4 नवंबर को रतलाम में आ रहे है। वे बंजली मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके सभा स्थल का गुरुवार शाम केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव अभियान समिति संयोजक श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने निरीक्षण किया। उन्होंने सभा स्थल पर की जा रही तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया।
केंद्रीय मंत्री श्री तोमर रतलाम जिले की आलोट विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के बाद सड़क मार्ग से रतलाम आए। शहर आगमन पर विधायक एवं भाजपा विधानसभा प्रत्याशी श्री चेतन्य काश्यप ने उनका स्वागत किया। सभा स्थल के निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री तोमर के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेंद्रसिंह लुनेरा, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी, सभा प्रभारी एवं जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री जी की जनसभा को अधिक से अधिक सफल बनाएं : श्री तोमर
मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में 4 नवंबर को रतलाम में आयोजित देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को अधिक से अधिक सफल बनाए। यह बात केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव अभियान समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने सजनप्रभा में आयोजित प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करते हुए कही। बैठक में संभाग प्रभारी जीतू जीराती, सांसद अनिल फिरोजिया, सांसद गुमानसिंह डामोर, संभाग प्रवास प्रभारी जीतू भाई बागानी, वरिष्ठ नेता बंशीलाल गुर्जर मंचासीन रहे।
केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने बैठक में प्रधानमंत्री जी की सभा के लिए की जाने वाली विभिन्न तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं को कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड जीत दर्ज कर प्रदेश में फिर से सरकार बनाएगी। कार्यकर्ता इसी जोश और उत्साह के साथ कार्य करते रहे और प्रधानमंत्री जी की सभा को अधिक से अधिक सफल बनाए। बैठक में जिला भाजपा प्रभारी श्री प्रदीप पांडेय, जिला प्रवास प्रभारी श्री केयूर भाई रोकडिय़ा, विधानसभा प्रत्याशी श्री चेतन्य काश्यप, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित सहित विधानसभा संयोजक एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित हुए। संचालन सभा प्रभारी एवं जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय द्वारा किया गया।

You missed

error: Content is protected !!