• Thu. Oct 29th, 2026

दादा को मिल रहा है जनता का अपार स्नेह, युवा नेता मयंक जाट ने जारी रखा महा जनसम्पर्क अभियान, कांग्रेस पार्षद के निवास पर जमकर स्वागत, बुजुर्गों की हमेशा सेवा करना चाहिए बोले प्रत्याशी सकलेचा

BySurendra Jain

Nov 1, 2023

खबर पक्की, 1 नवंबर, रतलाम। रतलाम शहर कांग्रेस विधायक प्रत्याशी पारस सकलेचा दादा का बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ निरन्तर जनसंपर्क का दौर जारी है। इधर युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने पार्टी के विधायक प्रत्याशी पारस सकलेचा के समर्थन में लगातार दूसरे दिन महा जनसंपर्क कर घर-घर पहुंच मतदाताओं से 17 नवंबर को अपना आशीर्वाद कांग्रेस प्रत्याशी को देने की अपील की।
बुधवार को कांग्रेस विधायक प्रत्याशी दादा ने फ्रीगंज रोड पर क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती चौहान के निवास पहुंचे। यहां बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और कहां की हमें बुजुर्गों की सेवा करनी चाहिए। महिला पार्षद होते हुए भी आपके अंदर क्षेत्र की जनता के अलावा परिवार के बुजुर्गों के प्रति समय निकालनाअत्यंत सराहनीय है।
कांग्रेस विधायक प्रत्याशी पारस सकलेचा का फ्रीगंज रोड स्थित विजय सिंह चौहान के निवास पर जोरदार स्वागत हुआ और रहवासियों ने शुभकामनाएं दी। जनसंपर्क के दौरान न्यू रोड पर ललित खाती (लाला) की चाय की होटल पर ललित खाती ने दादा को चाय पिलाई तथा आश्वासन दिया कि हम वोट आपको ही देंगे। इधर युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा के समर्थन में वार्ड नंबर 3 और 4 में धुआंधार जनसम्पर्क किया। बड़ी संख्या में युवाओं के साथ जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने घर-घर पहुंच बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद लेकर पारस सकलेचा को मतदान के माध्यम से आशीर्वाद देने की विनती की। इस दौरान रहवासियों ने जिलाध्यक्ष मयंक जाट को आश्वासन दिया की वह उनकी विनती को पूरा करेंगे।
आज इन क्षेत्रों में कांग्रेस का जनसम्पर्क
2 नवंबर को प्रात: वार्ड नंबर 34, 36 तथा शाम को वार्ड नंबर 25 तथा 26 में जनसंपर्क रहेगा। वार्ड नंबर 34 में सुबह 10 बजे दिल बहार चौराहे से जनसम्पर्क की शुरुआत होगी जिसका समापन गीता मंदिर रोड पर महेंद्र कटारिया के निवास पर रहेगा। वार्ड नंबर 36 महेंद्र कटारिया के घर से जनसम्पर्क प्रारंभ होकर शनि मंदिर पर समापन किया जाएगा। इसका रूट दिलबर चौराहा, स्टेशन रोड, मकडावन गली, भूत बंगला, टीआईटी रोड से गीता मंदिर गुलमोहर कॉलोनी, सैयद अली दरगाह , मित्र निवास कॉलोनी, कालिका माता मंदिर, महालक्ष्मी नगर, वकील कॉलोनी, पुरोहित जी का वास व शनि मंदिर पर समापन होगा। शाम को 4:00 बजे से जनसंपर्क लोकेंद्र नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर मौलाना आजाद नगर ,माली कुआ, जुनी कलाल सैरी, लक्ष्मी नगर चौराहा, बिचलावास, देवनारायण मंदिर दानीपुरा, चार चक्की चौराहा, धबई जी का वास तथा थावरिया बाजार चौराहे पर समापन किया जाएगा।

You missed

error: Content is protected !!