खबर पक्की, 1 नवंबर, रतलाम। रतलाम ग्रामीण विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मणसिंह डिंडोर का ग्रामीण क्षेत्रों में धूआंधार जनसंपर्क चल रहा है। बुधवार को ग्राम लुनेरा में हनुमान जी के मंदिर पर पहुंच दर्शन कर जनसंपर्क की शुरूआत हुई। सुबह से लेकर देर शाम तक जनसंपर्क में ग्रामीणजनों की आत्मीयता एवं स्वागत सत्कार देख लक्ष्मण भैया ने कहा कि आपका भरोसा और आशीर्वाद ही मेरी कमाई है। आपका यह विश्वास कभी टूटने नहीं दूंगा, यह मेरा वादा है। ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क के दौरान कई पलो ने प्रत्याशी श्री डिंडोर को भावुक कर दिया।
श्री डिंडोर ने ग्राम लुनेरा में कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ एक-एक घर जाकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान जनपद सदस्य चरनेशकुंवर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण मानवेंद्रसिंह लूनेरा, गौतम पटेल, राजनाथ योगी, सुरेश पाटीदार, करणसिंह सिसोदिया सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे। गांव धनसेरा में श्री डिंडोर को हरिराम पाटीदार कमेड़, रमेश मालवीय ग्राम धनसेरा, सरपंच लालसिंह चौहान, ईश्वरसिंह चौहान, भगवानसिंह चौहान, विजयसिंह चौहान, राधेश्याम मालवीय, गोरधनलाल मालवीय उपसरपंच कमेड, राजेंद्रसिंह चौहान, मुल्कराज ब्लॉक अध्यक्ष, मानवेंद्रसिंह लुनेरा, सत्तार भाई सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने सेवफलों से तोला। बिलपांक में बुजूर्गो से आशीर्वाद लेकर युवाओं से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी श्री डिंडोर का जगह-जगह हार पहनाकर और साफा बांधकर आत्मीय अभिनंदन किया। श्री डिंडोर ने जनसंपर्क के दौरान सभी को विश्वास दिलाया कि कांग्रेस सरकार आने पर आपका विश्वास मजबूत होगा और हर एक काम होगा। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पं. राजेश दवे, पूर्व जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष संजय चौधरी, दंतोडिय़ा में जनसंपर्क कर आशीर्वाद लिया। श्री डिंडोर 2 नवंबर को गांव अमलेटा, ऊसरगार, कारोदा, पंचेड़, पलसोड़ा में जनसंपर्क करेंगे।

