• Thu. Oct 29th, 2026

विधानसभा निर्वाचन 2023 : राजनीतिक दल चुनाव प्रभावित करने वाले व्यक्तियों की जानकारी रिटर्निंग अधिकारियों तथा प्रेक्षकों को उपलब्ध करा सकते हैं, जिला स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी की बैठक प्रेक्षकगणों की उपस्थिति में संपन्न

BySurendra Jain

Oct 31, 2023

खबर पक्की, 31 अक्टूबर, रतलाम। राजनीतिक दल निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचरण संहिता का पालन शत प्रतिशत रूप से करें। जिन व्यक्तियों से चुनाव प्रभावित होने की आशंका हो उनकी जानकारी रिटर्निंग अधिकारी तथा निर्वाचन प्रेक्षक को भी उपलब्ध करा सकते हैं। यह बात कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित जिला स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में उपस्थित प्रेक्षकगणों द्वारा कही गई। बैठक में पुलिस प्रेक्षक मुख्तार मोहसिन, सामान्य प्रेक्षक संजीव बेसरा, क.े शिवकुमार नायडू, गोपालचंद, व्यय प्रेक्षक मुकाम बिकेन एस., गौरव धंडा, सीईओ जिला पंचायत अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डा. शालिनी श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर राधेश्याम मंडलोई तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव द्वारा प्रेक्षकगणों को राजनीतिक दलों के संबंध में अब तक की गई कार्रवाई से अवगत कराया गया। इसमें वोटर लिस्ट से लेकर रेंडमाइजेशन तक की कार्रवाई की जानकारी दी गई। राजनीतिक दलों से कहा गया कि वह अपने राजनीतिक सभाओं के लिए 24 घंटे पूर्व आवेदन कर दे ताकि समय सीमा में कार्रवाई पूर्ण की जा सके। पुलिस आब्जर्वर ने कहा कि राजनीतिक दल उन सभी बातों को बता सकते हैं जिनसे चुनाव प्रभावित होने की आशंका होती है। उन तत्वों की जानकारी दे सकते हैं जो चुनाव के दौरान प्रभाव छोड़ सकते हैं। आचार संहिता के उल्लंघन के संबंध में शिकायत के लिए सिविजिल ऐप डाउनलोड करने के लिए भी कहा गया।
बैठक में अवगत कराया गया कि आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की निगरानी करने वाले दलों द्वारा पकडी गई सामग्री का निराकरण 24 घंटे में किया जा रहा है।

You missed

error: Content is protected !!