• Thu. Oct 29th, 2026

जनसंपर्क के पहले श्री डिंडोर ने की गौमाता की पूजा, मिल रहा ग्रामीणों का अपार जनसमर्थन

BySurendra Jain

Oct 31, 2023

खबर पक्की, 31 अक्टूबर, रतलाम। रतलाम ग्रामीण कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मणसिंह डिंडोर को जनसंपर्क के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में अपार जनसमर्थन मिल रहा है। मंगलवार को जनसंपर्क की शुरुआत अमलेटा फंटा से गौमाता की पूजा-अर्चना कर किया। जगह-जगह उन्हें फलों से तोला गया। फूल माला के साथ साफा बांधकर ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया। श्री डिंडोर ग्रामीणों से आत्मीयता से मिल जीत का आशीर्वाद लेकर उनकी हर एक समस्या सुन समाधान का वादा क्या हैं।
श्री डिंडोर ने जनसंपर्क की शुरुआत ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ अमलेटा फंटा से की। सर्वप्रथम गौमाता की पूजा अर्चना कर अमलेटा फंटा स्थित नित्यानंद आश्रम में अवधूत श्री रामस्वरूप जी महाराज से आशीर्वाद लिया। गांव धौंसवास में पंचायत सरपंच अनिल पाटीदार, जगदीश, सोहनलाल धामनिया एवं साथियों द्वारा साथ श्री डिंडोर को केलो से तोला। ग्राम धौंसवास में प्रत्येक घर में पहुंच श्री डिंडोर ने वरिष्ठ महिला-पुरुषों का आशीर्वाद लेने के साथ युवाओं की समस्याएं सुनी। जनसंपर्क के दौरान बालिकाओं ने जगह-जगह श्री डिंडोर के माथे पर विजयश्री का तिलक लगाकर उन्हें हार-फूल से स्वागत भी किया। इस दौरान श्री डिंडोर ने बालिकाओं के पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया। गांव मोरदा में सरपंच चैनसिंह गुर्जर मित्र मंडल एवं ग्रामीणों ने श्री डिंडोर का जोरदार स्वागत किया। गांव नेगड़दा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ता भंवर जाट, अर्जुन जाट, किशोर पांचाल, जिला पंचायत सदस्य राजेश भरावा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। श्री डिंडोर ने ग्राम कारोदा, बाजेड़ा, कलोरी, सिंगाखेड़ी, ग्वालखेड़ी, बरबोदना में भी आशीर्वाद लिया। जनसंपर्क के दौरान श्री डिंडोर के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ग्रामीण कैलाश पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, संजय चौहान, पूर्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय चौधरी, जिला पंचायत सदस्य राजेश भरावा, जनपद सदस्य बलबहादुर सिंह (गुड्डू बन्ना), सत्यनारायण व्यास (सत्तू पलसोड़ा), तूफानसिंह सोनगरा आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
आज यहां होगा जनसंपर्क
श्री डिंडोर 1 नवंबर को जनसंपर्क की शुरूआत गांव चितावद से प्रात: 8 बजे से करेंगे। श्री डिंडोर ग्राम रोजडक़ा, सेवरिया, लुनेरा, बंबोरी, धनसेरा, कमेड़, धानासुता, सिनोद, लपटिया, संदला, झर, कोटड़ी, ऐवरिया, बेरछा, ढिकवा, बदनारा, सूरजापुर, दंतोडिय़ा में जनसंपर्क कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

You missed

error: Content is protected !!