• Thu. Oct 29th, 2026

विधानसभा निर्वाचन 2023 : प्रेक्षकगणों ने नोडल अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की

BySurendra Jain

Oct 31, 2023

खबर पक्की, 31 अक्टूबर, रतलाम। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत जिले के लिए नियुक्त प्रेक्षकगणों द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को ली गई जिसमें उपस्थित समस्त नोडल अधिकारियों द्वारा अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा आयोग के निर्देशों के प्रकाश में की गई बैठक में पुलिस प्रेक्षक श्री मुख्तार मोहसिन, सामान्य प्रेक्षक श्री संजीव बेसरा, के. शिवकुमार नायडू, गोपालचंद, व्यय प्रेक्षक मुकाम बिकेन एस., गौरव धंडा, सीईओ जिला पंचायत अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डा. शालिनी श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर राधेश्याम मंडलोई उपस्थित थे।
बैठक में मौजूद पुलिस प्रेक्षक मुख्तार मोहसिन ने निर्देशित किया कि जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष निर्वाचन के लिए समय सीमा में शासन से फोर्स की मांग कर ली जाए, स्ट्रांग रूम की चहार दिवारी मजबूत रखी जाए। अपराधिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई शीघ्रता से पूर्ण करें। वारंट तामील शत प्रतिशत पूर्ण करें, निगरानी दलों के वाहनों पर शत प्रतिशत रूप से जीपीएस लगे हो। निगरानी दलों में कोई भी परिवर्तन प्रेक्षक की जानकारी में किया जाए। निगरानी दल स्थिरता के साथ कार्य करें, जितनी नगदी राशि जिले में सीज हुई है उससे अधिक की संभावना को देखते हुए कार्रवाई करें, जिले में गोल्ड जब्ती पर अच्छा कार्य किया गया है।
प्रेक्षक गोपालचंद ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष निर्वाचन में आबकारी विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है, आबकारी अधिकारी सतर्कता एवं सक्रियता से कार्य करें। प्रेक्षक शिवकुमार नायडू ने बैंकर्स के लिए निर्देशित किया कि संदिग्ध आहरण की सूचना त्वरित रूप से उपलब्ध करावे। सीईओ जिला पंचायत अमन वैष्णव द्वारा अब तक की गई सीज कार्रवाई से अवगत कराया गया। प्रेक्षक श्री मुकाम बिकेन तथा गौरव धंडा ने एमसीएमसी, तथा सीजर कार्रवाई के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रेक्षक संजीव बेसरा ने संवेदनशील क्षेत्र के संबंध में की गई कार्रवाई के संबंध में आयोग के दिशा-निर्देश की जानकारी दी। निगरानी दलों द्वारा की जाने वाली कार्रवाई के दौरान वीडियोग्राफर द्वारा गुणवत्ता से कार्य हो नोडल अधिकारी प्रतिदिन नियमित मॉनिटरिंग करें। जिले में स्वतंत्र निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी नोडल अधिकारियों की शत-प्रतिशत तैयारी समय सीमा में पूर्ण करने के लिए कहा गया।

You missed

error: Content is protected !!