• Thu. Oct 29th, 2026

जावरा में सीएम शिवराज की अधिकारियों को चेतावनी : आचार संहिता की चेकिंग के नाम पर व्यापारियों को परेशान किया तो ठीक कर दूंगा

BySurendra Jain

Oct 31, 2023

खबर पक्की, 31 अक्टूबर, रतलाम। जावरा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को चेतावनी दी है । मुख्यमंत्री ने कहा कि त्यौहार का समय आने वाला है । ऐसे में व्यापारी नगद और सोने चांदी के आभूषण लाते और ले जाते हैं। व्यापार को कोई आचार संहिता नहीं रोक सकती है। चेकिंग के नाम पर यदि व्यापारियों को परेशान किया तो मैं ठीक कर दूंगा। गौरतलब है कि सराफा बाजार व्यापारियों ने पुलिस और प्रशासन की कार्यवाही से नाराज होकर मतदान का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया था। मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा तो मंच से ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चेताया है।

You missed

error: Content is protected !!