• Thu. Oct 29th, 2026

थाना बिलपांक पुलिस ने पकड़े अवैध शराब से भरे दो कंटेनर, 1050 पेटी अवैध शराब एवं दो कंटेनर वाहन (कीमत लगभग 5 करोड़ 97 लाख रुपए) जब्त

BySurendra Jain

Oct 31, 2023

खबर पक्की, 31 अक्टूबर, रतलाम। पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में अवैध शराब के क्रय विक्रय तथा अवैध परिवहन पर कड़ी कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश कुमार खाखा एवं एसडीओपी अभिलाष भलावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिलपांक मुनेंद्र कुमार गोतम के नेतृत्व में बिलपांक पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। 30 अक्टूबर को बिलपांक पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की दो कंटेनर ट्रक जिनमें अवैध शराब भरी है जो सातरुंडा से रतलाम की तरफ जा रहे है। पुलिस द्वारा सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत करवा कर महु-नीमच हाइवे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग हेतु टीम लगाई गई। टीम द्वारा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान ट्रक क्रमांक एचआर 55 एएम 5613 एवं एचआर 55 एएफ 7232 को रोककर चेक करने पर दोनो कंटेनर में बड़ी मात्रा में (1050 पेटी) अवैध शराब भरी होना पाई गई। उक्त शराब के परिवहन से संबंधित कागजात के बारे में ट्रक चालकों भगवान पिता उमेद सिंह जाट निवासी बालंद जिला रोहतक हरियाणा एवं सतीश कुमार पिता जगदीश जाट निवासी मलिकपुर हरियाणा से पूछताछ करने पर कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे सके। जिस पर पुलिस द्वारा विधिवत अवैध शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त कंटेनर वाहनों को जब्त कर थाना बिलपांक पर प्रकरण दर्ज कर दोनो ट्रक चालक आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। दोनो आरोपियों से अवैध शराब के कहा से कहा ले जाई जा रही थी इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में शराब भिवंडी महाराष्ट्र से लेकर उत्तरप्रदेश ले जाने की बात सामने आई है।
गिरफ्तार आरोपी
भगवान पिता उमेद सिंह जाट निवासी बालंद जिला रोहतक हरियाणा, सतीश कुमार पिता जगदीश जाट निवासी ग्राम मलिकपुर तह बेरी जिला झज्जर हरियाणा, 900 पेटी जैक डेनियल, 50 पेटी जेंटलमैन जैक, 100 पेटी जैक डेनियल हनी, कुल 1050 पेटी अवैध शराब कीमती लगभग 5 करोड 37 लाख रुपए, दो कंटेनर वाहन कीमती 60 लाख । कुल जब्त मशरूका 5 करोड़ 97 लाख रुपए।
सराहनीय भूमिका : थाना प्रभारी बिलपांक मुनेंद्र कुमार गोतम, उनि अल्केश सिंगाड, उनि जगदीश तोमर, सउनि अरविंद भवरेला, प्र आर रमेश डाबी, प्र आर राजेंद्र जगताप , आर. माखनसिंह, हेमंत यादव, अमित यादव, चतर सिंह, योगेश बाल्के, विजय कोगे, दुर्गालाल गुजराती, सिमोन कटारा।

You missed

error: Content is protected !!