खबर पक्की, 31 अक्टूबर, रतलाम। भाजपा शहर विधानसभा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप को जनसंपर्क में अपार जनसमर्थन मिल रहा हैं। मंगलवार को सुबह जनसंपर्क वार्ड क्रमांक 45, 46, 47 में हुआ। इसकी शुरूआत लक्कड़पीठा रोड स्थित पुलिया से हुई। इस दौरान जनसंपर्क के मार्ग पर श्री काश्यप का विभिन्न संस्था, संगठन एवं परिवारों द्वारा आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया गया। इस दौरान एक बालक भगतसिंह के प्रतीक रूप में श्री काश्यप का स्वागत कर उन्हे जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी। श्री काश्यप ने बच्चे का सम्मान कर उत्साहवर्धन किया। गौशाला रोड स्थित राम भवन में झालानी परिवार द्वारा श्री काश्यप का आत्मीय स्वागत किया गया।
जनसंपर्क के दौरान पार्टी पदाधिकारियों के साथ क्षेत्रीय पार्षद, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। श्री काश्यप जनसंपर्क के दौरान जिस गली-मोहल्ले में पहुंचे, वहां पर क्षेत्र के रहवासियों ने उन पर अपार प्रेम और स्नेह बरसाया। कोई पुष्प वर्षा करता दिखाई दिया तो किसी ने आरती उतार कर रिकॉर्ड जीत की कामना कर स्वागत-अभिनंदन किया। जनसंपर्क जस्सु पन्ना की हवेली, धर्मेन्द्र रांका के घर से, ईदगाह रोड, गौशाला रोड, राम भवन, तोपखाना, मराठों का वास, बरगुण्डों का वास होकर हाट रोड पहुंचा, जहां उसका समापन हुआ।
बुधवार को इन क्षेत्रों में होगा जनसंपर्क
भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप का जनसंपर्क बुधवार, 1 नवंबर को सुबह वार्ड क्रमांक 35, 49 एवं शाम को वार्ड क्रमांक 22, 23 में होगा। सुबह जनसंपर्क की शुरुआत शहीद चौक (इंडिया गेट) से होगी। यहां से धान मंडी रानीजी के मंदिर से, नाहरपुरा चौराहा, डालू मोदी बाजार, बजाज खाना, गणेश देवरी, तोपखाना, हरदेवलाला की पिपली, आर्य समाज मंदिर से ब्राह्मणों के वास होते हुए चौराहे पर समापन होगा। वहीं शाम को इसकी शुरुआत त्रिपोलिया गेट से होगी। यहां से भगतपूरी, रामद्वारा के पीछे रोड़ से विशाल शर्मा के घर के सामने से होते कल्याण नगर से शुभम रेसीडेंसी से जैन मंदिर होते हुए तेजानगर ब्लॉक न. 2 गली न. 4 से संतोषी माता मंदिर होते हुए मेन रोड़ से तेलियों की सड़क होते हुए तेजाजी मंदिर के सामने से पोस्ट ऑफिस की गली से होते हुए अक्षय संघवी के घर ब्राह्मणों की गली से चौड़ावास पर समापन होगा।
जवाहर व्यायामशाला ने भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप का स्वागत किया
भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप का सोमवार शाम जवाहर व्यायामशाला द्वारा स्वागत-अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर व्यायामशाला के गौरव जाट पहलवान, वैभव जाट पहलवान, अमन जाट द्वारा स्वागत कर श्री काश्यप को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी। इस दौरान विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, देवशंकर पांडेय, यतेंद्र भारद्वाज, मनीष शर्मा, विजय जादव, कमल धाकड़, विजय भाटी सहित व्यायामशाला से जुड़े अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

