• Thu. Oct 29th, 2026

रतलाम ग्रामीण विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मणसिंह डिंडोर को मिल रहा आशीर्वाद

BySurendra Jain

Oct 30, 2023

खबर पक्की, 30 अक्टूबर, रतलाम। रतलाम ग्रामीण विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मणसिंह डिंडोर को गांव-गांव में जीत का आशीर्वाद मिल रहा है। सोमवार को मप्र शासन के पूर्व धर्मस्व मंत्री पं. मोतीलाल दवे की पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंच पुष्पांजलि अर्पित कर पार्टी पदाधिकारियों के साथ जनसंपर्क की शुरूआत की। ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क के दौरान केलो से तोला गया। फूल मालाओं, ढोल ढमाकों के साथ स्वागत किया।
प्रत्याशी लक्ष्मणसिंह डिंडोर पार्टी जिलाध्यक्ष ग्रामीण कैलाश पटेल, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ भाबर, सत्यनारायण चौधरी, राजवीरसिंह, सतपाल जाट, सूरज जाट, उदयलाल, देवेंद्रसिंह सेजावता आदि के साथ सबसे पहले गांव उंडवा पहुंचे। यहां पर प्रत्याशी डिंडोर ने बुजूर्गो से आशीर्वाद लिया और उनकी समस्याएं भी जानी। युवाओं से संवाद किया। ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। गांव खारी में जनपद सदस्य धर्म गामड़, पूर्व सरपंच रुपसिंह भाबर, देवीलाला जाट, ब्लॉक अध्यक्ष दथरथ भाबर सहित ग्रामीणों ने साफा बांध फूल माला पहनाकर स्वागत किया। प्रत्याशी डिंडोर ने गांव कमलपाड़ा, चरवा, हल्दूपाड़ा, छायन, भेरुपाड़ा, मूंगथली, गुर्जरपाड़ा, मउड़ीपाड़ा, ईमलीपाड़ा, सोलंकीपाड़ा, भैंसाखादन, वडलीपाड़ा, कोयलावट, बोरपानी, पलास, हिम्मतगढ़ में जनसंपर्क किया गया। हर एक गांव में प्रत्याशी डिंडोर का ग्रामीणों ने फूल मालाओं एवं साफा बांध कर स्वागत किया।
आज इन गांवों में होगा जनसंपर्क
मंगलवार को जनसंपर्क की शुरूआत प्रात: 8 बजे से अमलेटा से होगी। उसरगार, कारोदा, धौंसवास, बाजेड़ा, कलोरी, नेगड़दा, मोरदा, सिंगाखेड़ी, ग्वालखेड़ी, बरबोदना में जनसंपर्क किया जाएगा।

You missed

error: Content is protected !!