• Thu. Oct 29th, 2026

विधानसभा निर्वाचन 2023 : अंतिम तिथि 30 अक्टूबर को 47 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये, जिले के पांचो विधानसभा क्षेत्रों में कुल 54 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये

BySurendra Jain

Oct 30, 2023

खबर पक्की, 30 अक्टूबर, रतलाम। विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत रतलाम जिले के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अंतिम तिथि 30 अक्टूबर को कुल 47 अभ्यर्थियों द्वारा अपने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए। इस प्रकार जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में अंतिम तिथि तक कुल 54 अभ्यर्थियों द्वारा कुल 68 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं, इनमें विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रतलाम शहर में कुल 11 अभ्यर्थियों के कुल 14 नाम निर्देशन पत्र शामिल हैं। इसी प्रकार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रतलाम ग्रामीण के 8 अभ्यर्थियों के 9, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सैलाना के 13 अभ्यर्थियों के 14, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जावरा के 11 अभ्यर्थियों के 14 तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आलोट के कुल 11 उम्मीदवारों के 17 नाम निर्देशन पत्र शामिल है।
सोमवार अंतिम तिथि को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रतलाम ग्रामीण में 6 अभ्यर्थियों द्वारा 6 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए, इनमें भारतीय जनता पार्टी से धन्नालाल डामर, निर्दलीय नानालाल खराड़ी, इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री किशन सिंगाड़ तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस से लक्ष्मणसिंह डिंडोर द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए।
जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जावरा में सोमवार को 8 अभ्यर्थियों द्वारा 9 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए। जिन अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए उनमें वीरेंद्रसिंह सोलंकी इंडियन नेशनल कांग्रेस, हिम्मत श्रीमाल इंडियन नेशनल कांग्रेस, डी.पी. धाकड़ निर्दलीय, राधेश्याम एस्टोलिया निर्दलीय, जीवनसिंह निर्दलीय, रामेश्वर बागड़ी निर्दलीय, दिलावर खान निर्दलीय तथा मोहनलाल द्वारा निर्दलीय रूप से नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया।
जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आलोट में सोमवार को 10 अभ्यर्थियों द्वारा 12 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए। इनमें डॉ. चिंतामणि मालवीय भारतीय जनता पार्टी, मनोज चावला इंडियन नेशनल कांग्रेस, रमेश मालवीय भारतीय जनता पार्टी, रमेश मालवीय निर्दलीय, नागू पिता उदा निर्दलीय, पुष्पेंद्र सूर्यवंशी निर्दलीय, लक्ष्मण चंद्रवंशी निर्दलीय, प्रहलाद वर्मा इंडियन नेशनल कांग्रेस, प्रहलाद वर्मा निर्दलीय, गोवर्धन परमार निर्दलीय, किशोर मालवीय निर्दलीय तथा प्रकाश ररोतिया निर्दलीय शामिल हैं।
सोमवार को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रतलाम शहर में 10 अभ्यर्थियों द्वारा 11 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए। इनमें आफरीन बी समाजवादी पार्टी, जहीरूद्दीन बहुजन समाज पार्टी, पारस सकलेचा इंडियन नेशनल कांग्रेस, जितेंद्र राव निर्दलीय, मोहनसिंह सोलंकी निर्दलीय, आफरीन बी. समाजवादी पार्टी, मनोहरलाल पोरवाल भारतीय जनता पार्टी, अरुण राव एकम सनातन भारत दल, मोहम्मद जफर यूनाइटेड नेशनल पार्टी तथा दिनेश आर. कटारिया द्वारा निर्दलीय रूप से अपने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए।

You missed

error: Content is protected !!