• Thu. Oct 29th, 2026

बिलपांक पुलिस ने जब्त किए एक करोड रु. की अवैध शराब से भरे दो कंटेनर, दो आरोपी गिरफ्तार

BySurendra Jain

Oct 30, 2023

खबर पक्की, 30 अक्टूबर, रतलाम। विधानसभा चुनाव के चलते जिलेभर में की जा रही सर्चिंग और वाहनों की तलाशी के दौरान आज बिलपांक पुलिस को बडी सफलता हाथ लगी। बिलपांक पुलिस ने लगभग एक करोड रु. की अवैध शराब लेकर जा रहे दो कन्टेनरों को जब्त किया। इस मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार,बिलपांक पुलिस ने रुटीन वाहन चैकिंग के दौरान दो कन्टेनरों की तलाशी ली,तो पता चला कि इन कन्टेनरों में लगभग ग्यारह सौ पेटी शराब भरी हुई थी। कन्टेनर चालकों से शराब के दस्तावेज मांगे जाने पर वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। प्रारंभिक पूछताछ में कन्टेनरों के चालकों ने अपने नाम सतीश जाट और भगवान जाट बताए है। दोनो ही रोहतक (हरियाणा) के रहने वाले है।
चालकों ने बताया कि ये शराब वे मुंबई से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे। शराब के परिवहन से सम्बन्धित दस्तावेज नहीं होने के चलते पुलिस ने दोनो वाहन चालकों को गिरफ्तार करते हुए अवैध शराब और कन्टेनरों को जब्त कर लिया है।

You missed

error: Content is protected !!