खबर पक्की 29 अक्टूबर रतलाम, रतलाम जिला भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी और 43 साल से भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता मैं आज भाजपा के सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। त्यागपत्र में उन्होंने जो कारण लिखें उसके अनुसार भाजपा में धनबल हावी है और कार्यकर्ताओं की कोई इज्जत नहीं है। रतलाम प्रेस क्लब कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा में चाटुकारिता करने वालों के पूछ परख है यही कारण है कि मेरे जैसे कर्मठ कार्यकर्ता ने कार्यकर्ताओं के मान सम्मान का सवाल उठाया तो मुझे पार्षद पद के टिकट से भी वंचित कर दिया गया और इस कारण अब मेरा पार्टी में दम घुटने लगा। इस कारण मैं एकल सनातन संस्था से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि सत्ता से कुरीतियां आती है और भाजपा में कुरीतियों प्रवेश कर चुकी है और इस कारण मैं जनता की सेवा करने के लिए विधायक का चुनाव लड़ने का फैसला किया है और मुझे पूरा विश्वास है कि जनता का आशीर्वाद मुझे मिलेगा। और मैं रतलाम में उद्योग धंधों के बहार लाकर लोगों को रोजगार उपलब्ध कराऊंगा। उन्होंने कहा कि कल नामांकन का अंतिम दिन है और मुझे डेढ़ से 3:00 का मुहूर्त में नामांकन दाखिल करना है। और मैं निश्चित रूप से विधायक बन कर रतलाम की जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरूंगा।

