• Thu. Oct 29th, 2026

भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप के जनसंपर्क में उमड़े क्षेत्रवासी

BySurendra Jain

Oct 30, 2023

खबर पक्की, 30 अक्टूबर, रतलाम। भाजपा शहर विधानसभा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप का जनसंपर्क सोमवार सुबह वार्ड क्रमांक 30 एवं 31 में हुआ। इसकी शुरूआत जावरा फाटक चौराहे से हुई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ क्षेत्रीय पार्षद, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता साथ रहे। जनसंपर्क जिस गली-मोहल्ले से होकर गुजरा वहां के रहवासियों ने श्री काश्यप पर फूल बरसाकर और पुष्प माला पहनाकर उनका स्वागत-अभिनंदन किया।
जनसंपर्क के दौरान बच्चों से लेकर बड़े तक हर कोई उत्साहित नजर आए। आरंभ में क्षेत्रीय पार्षद के साथ वार्ड संयोजक द्वारा श्री काश्यप का स्वागत किया गया। इसके बाद जनसंपर्क महावीर नगर मेन रोड के पीछे टेलर गुलशन कुमार की दुकान से, नरेन्द्र तिवारी वाली गली, पार्षद अशोक जौनवाल के घर से होते हुए, जावरा फाटक मेन रोड होकर रामेश्वर मंदिर के सामने से दिनेश पटेल के घर पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ।
मंगलवार को इन क्षेत्रों में होगा जनसंपर्क
भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप का जनसंपर्क मंगलवार, 31 अक्टूबर को सुबह वार्ड क्रमांक 45, 46, 47 में लक्कड़पीठा पुलिया से प्रारंभ होगा। यहां से जस्सु पन्ना की हवेली, धर्मेन्द्र रांका के घर से, ईदगाह रोड, गौशाला रोड, राम भवन, तोपखाना, मराठों का वास, बरगुण्डों का वास होकर हाट रोड पर समापन होगा। शाम को वार्ड क्रमांक 14 एवं 33 में जनसंपर्क की शुरुआत रतलाम हॉस्पिटल के पास मल्टी से होगी। यहां से बगीचे के सामने से, अजय तिवारी के घर की गली, गुरु तेग बहादुर स्कूल के सामने से, एसबीआई बैंक, शास्त्री नगर मेन रोड, पावर हाऊस रोड, रिलायंस पेट्रोल पंप से हनुमान मंदिर, पत्रकार कॉलोनी, राजस्व कॉलोनी मेन रोड, ब्रिज के नीचे से काटजू नगर मुख्य मार्ग, सरस्वती शिशु मंदिर, शिव मंदिर बगीचे से जैन कन्या स्कूल, वेद व्यास कॉलोनी मेन रोड होते हुए सूरज हॉल पर समापन होगा।

You missed

error: Content is protected !!