• Thu. Oct 29th, 2026

पारस सकलेचा ने वाहन रैली निकाल कर भरा नामांकन, स्कूटी पर बैठकर पहुंचे नामांकन भरने

BySurendra Jain

Oct 27, 2023

खबर पक्की, 27 अक्टूबर, रतलाम। शहर से कांग्रेस के उम्मीदवार पारस सकलेचा ने आज नामांकन दाखिल कर दिया है। सुबह कालिका माता मंदिर से दर्शन कर पारस सकलेचा ने वाहन रैली की शुरुआत की और स्कूटी पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचे। पारस सकलेचा की नामांकन रैली के दौरान शहर कांग्रेस एकजुट दिखाई दी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता नामांकन दाखिल करवाने पहुंचे।
नामांकन रैली के दौरान महापौर चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे मयंक जाट पारस सकलेचा के सारथी बने और स्कूटी पर बैठा कर नामांकन दाखिल करवाने कलेक्ट्रेट पहुंचे है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, फैयाज मंसूरी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव प्रभु राठौड़, यास्मीन शेरानी, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या, वीरेंद्र प्रताप सिंह, सोहेल काजी, गणेश यादव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष सैयद वुसत जैदी, एनएसयूआई शहर अध्यक्ष नितेश शर्मा, सेवादल अध्यक्ष महिप मिश्रा, इंटक अध्यक्ष अरविंद सोनी और कांग्रेस के सभी प्रमुख नेता और पार्षद भी कांग्रेस उम्मीदवार के नामांकन रैली में शामिल हुए है।

You missed

error: Content is protected !!