• Thu. Oct 29th, 2026

भाजपा प्रत्याशी काश्यप ने जनसंपर्क अभियान का किया श्री गणेश

BySurendra Jain

Oct 27, 2023

खबर पक्की, 27 अक्टूबर, रतलाम। भारतीय जनता पार्टी के शहर विधानसभा प्रत्याशी एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने शुक्रवार से जनसंपर्क अभियान का श्री गणेश किया। इस दौरान श्री काश्यप ने कसारा बाजार पहुंचकर मंशा पूर्ण गणपति मंदिर में दर्शन-वंदन किए और उसके बाद यहीं समीप भाजपा नेता प्रवीण सोनी के निवास से जनसंपर्क शुरू किया। इस दौरान यहां बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के रहवासियों ने स्वागत-अभिनंदन किया।
भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक श्री काश्यप ने सुबह वार्ड क्रमांक 23, 41 एवं 43 में जनसंपर्क किया। इस दौरान श्री काश्यप आमजन के बीच पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर आमजन द्वारा घर से बाहर आकर अपने नेता का स्वागत-वंदन किया गया। बच्चों से लेकर बड़े तक हर कोई स्वागत के लिए अपने द्वार पर खड़ा नजर आया। इस दौरान विधानसभा सह संयोजक प्रेम उपाध्याय के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य के निवास पर श्री काश्यप का स्वागत-सत्कार किया गया।
जनसंपर्क के दौरान श्री काश्यप जब शहरवासियों के बीच पहुंचे तो घर में मौजूद छोटे बच्चे भी उनके स्वागत के लिए आतुर नजर आए। कोई चॉकलेट, तो कोई मिठाई, तो कोई माला लेकर स्वागत के लिए मौजूद नजर आया। इस पर श्री काश्यप द्वारा बच्चों का स्वागत कर उन्हे दुलार दिया। आमजन द्वारा कहीं पुष्प वर्षा की गई तो कहीं आतीशबाजी कर स्वागत किया। जनसंपर्क कसारा बाजार से शुरू हेाकर हाथीवाला मंदिर से चौड़ावास, मामाजी के घर के सामने होते हुए हनुमान रूण्डी, सुभाष मंडवारिया के घर के सामने से होते हुए पोरवाड़ों का वास होकर सायर चबुतरा पर समापन हुआ।
शनिवार को इन क्षेत्रों में होगा जनसंपर्क
भाजपा शहर विधानसभा प्रत्याशी एवं विधायक चेतन्य काश्यप का जनसंपर्क शनिवार को सुबह वार्ड क्रमांक 24, 25, 26, 40, 42 में एवं शाम को वार्ड क्रमांक 18, 19 एवं 20 नंबर में होगा। जनसंपर्क की शुरुआत सुबह 10.30 बजे संत रविदास चौक से प्रारंभ होगी। यहां से हरमाला रोड, मेहताजी का वास होते हुए थावरिया बाजार से टंकी चौराहा होकर गायत्री मेडिकल से नागरवास, दौलतगंज से डालूमोदी बाजार होते हुए पैलेस रोड होकर पैलेस गेट पर समापन होगा।

You missed

error: Content is protected !!