• Thu. Oct 29th, 2026

कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह डिंडोर बैलगाड़ी से पहुंचे नामांकन जमा करने

BySurendra Jain

Oct 27, 2023

खबर पक्की, 27 अक्टूबर, रतलाम। रातलाम ग्रामीण विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह डिंडोर ने नामांकन दाखिल कर दिया है। वे कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ के साथ बड़ी संख्या में बैलगाड़ी में सवार होकर निर्वाचन अधिकारी के दफ्तर में नामांकन जमा करने पहुंचे।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में नामांकन को लेकर अलग-अलग नजारे देखने को मिल रहे हैं । आज रातलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह डिंडोर हनुमान जी की पूजा करने के बाद नामांकन के लिए बैलगाड़ी पर सवार होकर निकले। वे बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व समर्थकों के साथ निर्वाचन कार्यालय में नामांकन भरने पहुचे।
इस दौरान लक्ष्मण डिंडोर ने कहा कि किसान पुत्र होने के नाते किसानों के विकास के लिए जन आशीर्वाद से भारी बहुमत से विजय होने का लक्ष्य बनाया है। कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में किसानों का मुद्दा ही सबसे अहम होगा।

You missed

error: Content is protected !!