• Thu. Oct 29th, 2026

पिता -पुत्र से हवाला की शंका में जप्त हुए 21लाख रुपए, जीएसटी और आयकर विभाग टीम पहुंची थाने

BySurendra Jain

Oct 27, 2023

खबर पक्की, 27 अक्टूबर, रतलाम।पुलिस कप्तान के निर्देशों पर हो रही जुंआ सट्टा के विरुद्ध कार्यवाही के बाद पुलिस ने हवाले की शंका में लाखो रुपए जप्त किए है। खबर के मुताबिक पुलिस ने शहर सराय क्षेत्र स्थित एक बीड़ी सिगरेट की दुकान से पिता पुत्र से हवाला की शंका में मोटी रकम जप्त की है।

माणक चौक थाना प्रभारी प्रीति कटारा अमले के साथ उक्त राशि और पिता पुत्र को लेकर थाने पहुंची । इसी दरमियान सूचना मिलने पर CSP अभिनव वारंगे भी थाने पहुंचे। थाने पर नोट काउंट मशीन के जरिए उक्त राशि की गणना की जो 21लाख 9सौ 29 रुपए निकली। पुलिस ने उक्त राशि सांवरिया ट्रेड्स से जप्त की है।

पुलिस ने जब पिता पुरुषोत्तम मोतियानी और उनके पुत्र संजय मोतियानी से जप्त राशि को लेकर जानकारी मांगी वो नही दे सके । पुलिस की सूचना पर आयकर एवम जीएसटी टीम के अधिकारी भी थाने पर पहुंच गए थे। CSP अभिनव वारंगे के मुताबिक उक्त राशि धारा 102 के तहत जप्त कर कार्यवाही की जा रही है ।

You missed

error: Content is protected !!