• Thu. Oct 29th, 2026

रॉयल कॉलेज के फार्मेसी के विद्यार्थियों ने किया सांची दुग्ध संयंत्र का शैक्षणिक भ्रमण

BySurendra Jain

Oct 26, 2023

खबर पक्की, 26 अक्टूबर, रतलाम। विद्यार्थियों के कार्य कौशल में वृद्धि एवं व्यावसायिक शिक्षा की फार्मास्युटिकल उद्योग में उपयोगिता समझाने के लिए रायल कॉलेज के छात्र-छात्राओं को सांची दुग्ध संयंत्र का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।
न्यू एरा ऑफ एजुकेशनल एंड नॉलेज ट्रिप के तहत रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस रतलाम के फार्मेसी के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने सांची दुग्ध संयंत्र का भ्रमण किया। विजिट का उद्देश्य विद्यार्थियों को क्लासरूम टीचिंग के अलावा वास्तविक औद्योगिक वातावरण से अवगत कराना तथा विद्यार्थियों को अपने कौशल को बढ़ाने के लिए मंच प्रदान करना रहा है।इसका उद्देश्य इंडस्ट्री के कार्यकलापों व उसके व्यवहारिक ज्ञान से अवगत कराने के साथ औद्योगिक संस्कृति से रूबरू कराना था। इस दौरान विद्यार्थियों को सांची के एच आर मैनेजर अशोक बैरागी ने विभिन्न उत्पादन प्रक्रिया, क्वॉलिटी कंट्रोल, सप्लाई पद्धति, मार्केटिंग एंड सेल्स व निर्यात, गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस, और नई तकनीकों के बारे में जानकारी दी।
विद्यार्थियों ने उनसे उद्योग के संदर्भ में अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए तथा इस सेक्टर में भविष्य में प्राप्त होने वाले रोजगार के बारे में भी कई जानकारियां प्राप्त की। रॉयल कॉलेज प्रशासक व टीपीओ प्रभारी दिनेश राजपुरोहित के मार्गदर्शन में इंडस्ट्री विजिट व जॉब प्लेसमेंट कॉर्डिनेटर प्रोफेसर मिलिन गाँधी के नेतृत्व में प्रोफेसर विजय पाठक व प्रोफेसर पूजा सोनी के साथ विजिट संपन्न हुई।

You missed

error: Content is protected !!