• Thu. Oct 29th, 2026

ट्रैक्टर पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे भाजपा ग्रामीण प्रत्याशी मथुरालाल डामर

BySurendra Jain

Oct 26, 2023

खबर पक्की, 26 अक्टूबर, रतलाम। विधानसभा भाजपा प्रत्याशी (ग्रामीण) मथुरालाल डामर ने गुरुवार को अपना नामांकन फार्म दाखिल किया। नामांकन भरने मथुरालाल डामर अनोखे अंदाज में पहुंचे। डामर इस दौरान पारंपरिक वेशभूषा कुर्ता और धोती में नजर आए। नामांकन रैली सालाखेड़ी फोरलेन स्थित मिडवे होटल के पास से शुरू होकर पुराने कलेक्टर कार्यालय पर समाप्त हुई। नामांकन रैली में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, सांसद गुमानसिंह डामोर, पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी, आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल, जनपद अध्यक्ष साधना जायसवाल, पदमा जायसवाल आदि नेताओं ने हिस्सा लिया। रैली में हजारों कार्यकर्ता अबकी बार 60 हजार पार का नारा लगाते हुए जोश के साथ शामिल हुए। नामांकन रैली का कार्यकर्ताओं द्वारा जगह – जगह भव्य स्वागत भी किया गया। प्रत्याशी मथुरालाल डामर ने पुराने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ग्रामीण विधानसभा रिटर्निंग अधिकारी त्रिलोचन गौड़ को अपना नामांकन पत्र सौंपा।
प्रत्याशी डामर ने कहा कि में खुद एक किसान हूं और आज भी खेती करता हूं। मेरा क्षेत्र किसानों का है। जिस तरह ट्रैक्टर से नामांकन दाखिल किया है, उसी तरह ट्रैक्टर से विधानसभा पहुंचेगे। रतलाम ग्रामीण में भाजपा प्रचंड बहुमत से विजय होगी। किसान भाइयों के लिए भाजपा ने अब तक कार्य किया है। अब जो कार्य अधूरे है उनको पूरा किया जाएगा। सड़क बिजली पानी की मूलभूत सुविधाएं भाजपा शासन में मिलती आ रही है इसे और व्यवस्थित किया जाएगा।

You missed

error: Content is protected !!