• Thu. Oct 29th, 2026

सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई- इंदौर से जुड़े तार, 1 करोड़ का सट्टा हिसाब मिला,पुलिस ने इंदौर के युवक को किया गिरफ्तार,आरोपी के खाते के 18 लाख रुपए फ्रिज

BySurendra Jain

Oct 21, 2023

खबर पक्की, 21 अक्टूबर, रतलाम। एमसीएक्स सट्टे के खिलाफ रतलाम पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। रतलाम में चल रहे सट्टे के तार इंदौर से भी जुड़े मिल रहे हैं। पिछले दिनों हुई कार्रवाई की जांच में पुलिस को और जानकारियां हाथ लगी है, जिसके आधार पर पुलिस ने इंदौर से एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खाते से 18 लाख रुपए फ्रिज भी करवाने की कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा व्दारा अवैध रुप से सट्टा करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थानो को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन में माणक चौक पुलिस की एक टीम गठित की गई है।
निरीक्षक प्रिती कटारे के नेतृत्व मे गठित टीम को मुखबीर द्वारा सुचना मिलने पर संत नगर त्रिवणी रोड रतलाम पर एक मकान में दबिश दी गयी जहा आरोपी सुभाष उर्फ संजु पिता राजकुमार 34 साल को एम.सी.एक्स का सट्टा करते पकड़ा। जिसके पास से सट्टा मे प्रयुक्त सामग्री एक लेपटाप, 03 मोबाइल फोन मय सीम कार्ड्स, एक लाल रंग की डायरी जिसमें करीबन 20 लाख रूपये का हिसाब लिखा हुआ मिला। जिन्हे मौके विधिवत जब्त किया तथा आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजिबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
पुलिस के अनुसार विवेचना के दौरान पुछताछ में आरोपी सुभाष ने बताया की एमसीएक्स सट्टे का सौदा उसके द्वारा रोजाना ऋषभ उर्फ हनी पिता नरेन्द्र निवासी तेजानगर रतलाम को उसके द्वारा दिए गए लाईन नम्बर पर उतरा जाता है, जो राहुल नाम का युवक चलाता है।
पुलिस के अनुसार विवेचना के दौरान मोबाईल नम्बर के बारे में जानकारी प्राप्त करने पर यह नंबर मुकेश निवासी सुदामा नगर इन्दौर का होना पाया गया जिसके आधार पर आरोपी राहुल पिता मुकेश उम्र 33 साल निवासी सुदामा नगर इन्दौर को अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ करते आरोपी राहुल द्वारा जूर्म करना स्वीकार किया गया । जिसका धारा 27 साक्ष्य विधान का मेमोरेन्डम लेख कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया । पुलिस के अनुसार राहुल के मोबाईल फोन मे 1 करोड़ का हिसाब मिला है व उसके बैंक खाता मे करीबन 18 लाख रुपये थे जिसे फ्रीज करवाया गया है। प्रकरण मे आए साक्ष्यो व गिरफ्तार शुदा आरोपीयो के मेमोरेन्डम के आधार पर अपराध मे संलिप्त अन्य आरोपीगणो की पहचान कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
गिरफ्तार आऱोपी

  1. सुभाष उर्फ संजु पिता राजकुमार 34 साल निवासी संत नगर, त्रिवेणी रोड रतलाम
  2. राहुल पिता मुकेश उम्र 33 साल निवसी सुदामा नगर इन्दौर
    इनकी तलाश
    ऋषभ उर्फ हनी पिता नरेन्द्र निवासी तेजानगर रतलाम एवं अन्य

You missed

error: Content is protected !!