• Thu. Oct 29th, 2026

कलेक्टर, एसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च आयोजित हुआ

BySurendra Jain

Oct 21, 2023

खबर पक्की, 21 अक्टूबर, रतलाम। जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान कानून एवं व्यवस्था के दृष्टिगत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भास्कर लाक्षाकार तथा पुलिस अधीक्षक श्री राहुल लोढ़ा के नेतृत्व में शनिवार को शहर में फ्लैग मार्च आयोजित किया गया। फ्लैग मार्च दो बत्ती क्षेत्र से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा। फ्लैग मार्च में एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस अधिकारी, आइटीबीपी 24 तथा 25वीं बटालियन तथा जिला पुलिस बल के जवान सम्मिलित हुए।

You missed

error: Content is protected !!