• Thu. Oct 29th, 2026

कलेक्टर भास्कर लक्षाकार द्वारा चेक पोस्ट निरीक्षण लगातार जारी, गुरुवार को आलोट क्षेत्र में किया निरीक्षण

BySurendra Jain

Oct 19, 2023

खबर पक्की, 19 अक्टूबर, रतलाम। कलेक्टर भास्कर लक्षाकार द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थापित किए गए नाकों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इस सिलसिले में कलेक्टर गुरुवार को जिले के आलोट क्षेत्र में पहुंचे, जहां उन्हेल-नागेश्वर फंटा तथा पंथवारी चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा, एसडीएम सुनील जायसवाल, सुश्री साबेरा अंसारी, तहसीलदार सुश्री सोनम भगत इत्यादि उपस्थित थे।
आलोट क्षेत्र में चार स्थानों पर चेकपोस्ट बनाए गए हैं। नागेश्वर-उन्हेल फंटा तथा पंथवारी के अलावा तालएवं बरखेड़ा में भी चेक पोस्ट तैयार किए गए हैं। चेक पोस्ट पर विशेष रूप से पुलिस बल तथा राजस्व कर्मचारी तैनात किए गए हैं। गुरुवार को निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने चेक पोस्ट पर तैनात स्थेतिक निगरानी दल की कार्रवाई का परीक्षण किया, रजिस्टर देखे, निर्देशित किया कि आने वाले वाहनों का निरीक्षण सूक्ष्मता से करें। एक-एक चीज ध्यान से देखी जाए, वाहनों के नंबर सहित प्रत्येक जानकारी रजिस्टर में अंकित की जाए। अवैध शराब, अवैध धन की धरपकड़ की जाए। पुलिस अधीक्षक द्वारा असामाजिक तत्वों, बदमाशों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर द्वारा ग्राम बगुनिया पहुंचकर मतदान केंद्र देखा गया। विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत बगुनिया मतदान केंद्र में मतदान कार्रवाई हेतु तैयारी का जायजा लिया।

You missed

error: Content is protected !!