• Thu. Oct 29th, 2026

रतलाम को प्रदेश का पहला झुग्गी मुक्त नगर बनाएंगे : काश्यप, भाजपा की जीत के सारे रिकार्ड तोडऩा है : केयूर भाई, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

BySurendra Jain

Oct 17, 2023

खबर पक्की, 17 अक्टूबर, रतलाम। भारतीय जनता पार्टी के झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को रंगोली सभागार में हुआ। इसमें विधायक एवं पार्टी प्रत्याशी चेतन्य काश्यप, जिला चुनाव प्रभारी वड़ोदरा विधायक केयूर भाई रोकडिय़ा, जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, जिला मंत्री नेहा मेहर, प्रकोष्ठ की पूर्व सहसंयोजक अनिता कटारिया, जिला संयोजक श्रीकांत डोसी, कार्यक्रम प्रभारी आशीष डांगी मंचासीन रहे। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने भाजपा को प्रचण्ड बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प लिया।
विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप ने कहा कि रतलाम को प्रदेश में सबसे पहला झुग्गी मुक्त नगर बनाएंगे। झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ का नाम भी बदल कर प्रधानमंत्री आवास प्रकोष्ठ करेंगे। चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन के माध्यम से सरकार का सहयोग लेकर कई आवासहीनों की मदद की गई है। चुनाव में सभी वर्गों का शत-प्रतिशत मतदान होगा तो, भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। जिला प्रभारी केयूर भाई रोकडिय़ा ने कहा कि भाजपा अंत्योदय में विश्वास रखती है और विधायक के रूप में श्री काश्यप ने रतलाम में अंतिम व्यक्ति के उत्थान का हर कार्य किया है। अपने फाउण्डेशन से उन्होंने कई गरीबों की मदद की है। प्रधानमंत्री श्री मोदी का भी सपना है कि देश में कोई आवासहीन नहीं रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करा कर सारे रिकार्ड तोडऩे का आव्हान किया। जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची का अध्ययन करने और शत-प्रतिशत का मतदान का प्रयास करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि 51 प्रतिशत मत हासिल करने का लक्ष्य हासिल करना है जिससे पार्टी यह चुनाव रिकार्ड मतों से जितेगी। महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि विधायक श्री काश्यप का सपना हर गरीब को पक्के आवास उपलब्ध कराने का है। 3500 से अधिक आवास शहर में बन चुके है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने ”बूथ जीता-चुनाव जीताÓÓ का संकल्प पूर्ण कर ‘अब की बार-छप्पन पारÓ के लक्ष्य को हासिल करने पर जोर दिया। जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित ने कहा कि विधायक श्री काश्यप ने अपने फाउण्डेशन से आवास हेतु साढ़े सात करोड़ का कोष बनाकर कई लोगों की मदद की है। ‘अब की बार-छप्पन परÓ के लक्ष्य को पाने हेतु अधिक से अधिक मतदान कराना है। विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वे घर-घर जाकर विधायक काश्यप एवं केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों का प्रसार करे। अनिता कटारिया ने कहा कि रतलाम में विधायक काश्यप ने कई गरीब परिवारों के घर बसाएं है जिससे हर कार्यकर्ता को उन पर गर्व है। सम्मेलन के आरंभ में स्वागत भाषण जिला संयोजक श्रीकांत डोसी ने दिया। अतिथियों ने पार्टी के पितृ पुरुष पं.दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। दिव्या चंदन शर्मा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। संचालन जय तलेरा ने किया। आभार प्रदर्शन लखन रजवानिया द्वारा किया गया।

You missed

error: Content is protected !!