• Thu. Oct 29th, 2026

दो नकाबपोश चोरों ने थोक किराना दुकान का गल्ला तोड़ एक लाख नगदी रुपये पर किया हाथ साफ, शातिर चौर सीसीटीवी में केद

BySurendra Jain

Oct 18, 2023

खबर पक्की, 18 अक्टूबर, दीपक राठौर-रावटी। जिले के अंचल में रात्रि पुलिस गश्त पर सवालिया निशान खड़ें हो रहें जिसका फायदा चोर उठा रहे है बीती रात दो चोरों ने चोरी की घटना का अंजाम दिया है यह चोरी की घटना सीसीटीवी में केद हुई है जहां बीती रात दो नकाबपोश चोरों ने एक थोक किराना व्यापारी की दुकान के पिछे से शटर उचकाकर घुसें और गल्ले का ताला तोडकर एक लाख नगदी रुपये उडा़ ले गये । घटना रावटी थाना के सदर बाजार की है यह घटना सीसीटीवी में केद हो गई
चोरी की घटना का पता तब चला जब दुकानदार सुबह 7 बजे दुकान गया जहां गल्ला के ताले टुटे दिखे और गल्ले में रखें एक लाख रुपये नही दिखे जिसकी शिकायत व्यापारी सोरभ कटारिया ने रावटी थाने पर की है नकाबपोश बदमाशों ने एक और चौरी घटना को अंजाम देने की कोशिश की थी मगर वहा रहने वाले दंपती जाग जाने के कारण घटना को अंजाम नही दे पाए।
रावटी पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।

You missed

error: Content is protected !!