• Thu. Oct 29th, 2026

एमसीएक्स सट्टेबाजी नेटवर्क पर माणक चौक थाना पुलिस की कार्यवाही जारी, गिरफ्तार आरोपी को पैदल ले गई पुलिस

BySurendra Jain

Oct 17, 2023

खबर पक्की, 17 अक्टूबर, रतलाम। माणक चौक थाना पुलिस ने एमसीएक्स सट्टेबाजी के आरोपी लाला दुग्गड़ को गिरफ्तार कर बाजार क्षेत्र में पैदल जुलूस निकाला है।
गौरतलब है कि माणकचौक थाना पुलिस ने एमसीएक्स सट्टे बाजी मामले में पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर एमसीएक्स सट्टा कारोबार के नेटवर्क को ध्वस्त किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद इस मामले में पुलिस ने फरार आरोपी लाला दुग्गड़ को गिरफ्तार किया। जबकि इस नेटवर्क से जुड़े कुछ आरोपी फरार हैं। इस मामले में पुलिस ने करीब 56 लाख रुपए के एमसीएक्स सट्टे का हिसाब बरामद किया है। पुलिस ने पूर्व में पकड़े गए दो सट्टेबाजों सनी और अंकित से जब पूछताछ की तो एमसीएक्स सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है।
रतलाम की माणकचौक थाना पुलिस ने एमसीएक्स सट्टे बाजी मामले में पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर एमसीएक्स सट्टा कारोबार के नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद इस मामले की अहम कड़ी लाला दुग्गड़ को भी गिरफ्तार कर उसका पैदल जुलूस निकाला है। पुलिस ने इस मामले में फरार हुए सट्टेबाजों के जो बैंक अकाउंट फ्रीज कर लाखों रुपए का ट्रांजैक्शन होल्ड करवाया था। माणक चौक थाने से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने पूर्व में पकड़े गए दो सट्टेबाजों सनी और अंकित से जब पूछताछ की तो एमसीएक्स सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों के बैंक खातों और अन्य ट्रांजैक्शन के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने अब तक इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है । वहीं इस मामले में राहुल राठौड़ ,चरण सिंह जाट ,कमलेश मराठा ,दिनेश राठौर ,संजय संघवी ,अनील कटकानी एवं अन्य फरार बताए जा रहे हैं।

You missed

error: Content is protected !!