• Thu. Oct 29th, 2026

विभिन्न विभागों के 09 कर्मचारियों को ‘मैन ऑफ द मंथÓ पुरस्कार

BySurendra Jain

Oct 17, 2023

खबर पक्की, 17 अक्टूबर, रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर उत्कृष्ट कार्य कारने वाले 9 कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार द्वारा ‘मैन ऑफ द मंथÓ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार ने मंडल के पांच विभागों के कुल 9 कर्मचारियों को 17 अक्टूबर, 2023 को विमर्श कक्ष में माह सितम्बर, 2023 के लिए मैन ऑफ द मंथ पुरस्कार से सम्मानित किया। इस पुरस्कार को पाने वाले कर्मचारियों में परिचालन विभाग के अनुज प्रताप सिंह-पाईंट्स मैंन/दाहोद, शिकारी लाला, पाइंट्समैन/चंचेलाव, संकेत एवं दूससंचार विभाग के संजय कुमार कौशल, ईएसएम/रतलाम, हरीश कुमार परमार-टेलिकॉम मेंटेनर/बामनिया, बिजली(कर्षण परिचालन) विभाग के मुकेश बिहारी वर्मा- मुख्य लोको निरीक्षक रतलाम, विजय सिंह मिना- सहायक लोको पायलट रतलाम, लेखा विभाग के तुषार हाड़ा-लेखा सहायक/रतलाम, यांत्रिक विभाग के मुकेश आर –टेक्निशियन/पैसेंजर यार्ड रतलाम एवं सतीश कुमार गोस्वामी-सहायक/उज्जैन शामिल थे।
मंडल रेल प्रबंधक श्री कुमार ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी रेल कर्मियों को बधाई देते हुए उन्हे संरक्षा से जुड़े सभी नियमों का पूरी तरह पालन करने तथा अपने कार्य को प्राथमिकता एवं लगन से करने हेतु मार्गदर्शन भी दिया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद एवं संबंधित विभागों के शाखाधिकारी भी उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!