• Thu. Oct 29th, 2026

शहर के रेलवे कॉलोनी में तेंदुए का मूवमेंट, दहशत में रेलवे कॉलोनी के रहवासी

BySurendra Jain

Oct 15, 2023

खबर पक्की, 15 अक्टूबर, रतलाम। शहर के पास एक बार फिर तेंदुए का मूवमेंट देखा गया है। शहर के रेलवे कॉलोनी की गली नंबर 8 में एक तेंदुआ देखा गया है । तेंदुए ने एक युवक पर हमला भी किया है। वही तेंदुए के मूवमेंट का वीडियो वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और इंदौर और उज्जैन से टीम को रतलाम बुलाया है । तेंदुए के मूवमेंट की सूचना से पूरी रेलवे कॉलोनी में हड़कंप मचा हुआ है। सबसे पहले गली नंबर 8 में यह खूंखार जानवर नजर आया, जहां पर रेलवे डॉक्टर्स रहते हैं । यह तेंदुआ कॉलोनी के पीछे बने नाले के पास झाडिय़ो में मूवमेंट करता दिखाई दिया। उसके बाद यह तेंदुआ पास की बस्ती में भाग लेकिन शोर और भीड़ देखकर वापस इसी इलाके में आ गया। यह बढ़ते शहरीकरण का ही नतीजा है कि अब जंगल के हिंसक जानवर शहरों में आमद दे रहे हैं। रतलाम में भी ऐसा ही कुछ नजारा देखा गया जहां शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके रेलवे कॉलोनी में तेंदुआ घुस आया। संभवत यह तेंदुआ सैलाना बजाना क्षेत्र से लगे जंगलों से भटक कर यहां पहुंच गया है।

You missed

error: Content is protected !!