खबर पक्की, दीपक राठौर, 16 अटुम्बर।
रावटी थाना क्षेत्र के हरथल मे सड़क किनारे युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी मौके पर रावटी पुलिस ने जांच प्रारंभ की और शव को रावटी स्वास्थ्य केन्द्र पोस्टमार्टम के लिऐ भेज दिया है पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सोप दिया जाएगा।
रावटी पुलिस जांच मे प्रथम दृष्टिया वाहन टकराने के चलते हुई दुर्घटना में महिला की मौत होना पाया है । वही युवती सागर गरवाल उम्र 20 वर्ष जो समीप गांव हरथलखेड़ा की रहने वाली बताई जा रही हे।वाहन के टकराने से युवती की मौत होना प्रथम दृष्ट्या में दिख रहा है वही शव के आसपास से दो एंड्रॉयड मोबाईल भी मिले हे एक मोटर साइकल भी वही खड़ी हुई मिली हे।
पुलिस उक्त घटना कि जांच में जुट गई हे साथ ही वाहन चालक की तलाश भी की जा रही है ।
बाइट टिआई प्रकाश गड़रिया

