• Thu. Oct 29th, 2026

क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा करने वालो पर फिर हुई पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार

BySurendra Jain

Oct 14, 2023

खबर पक्की, 14 अक्टूबर, रतलाम। पुलिस द्वारा क्रिकेट मैच पर सट्टे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा (भापुसे) द्वारा जुआ, सट्टा एवं अवैध कार्यों पर पुर्णत: प्रतिबंध लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इस तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा व नगर पलिस अधीक्षक रतलाम अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डीडी नगर निरीक्षक सुरेंद्र गडरिया एवं चौकी प्रभारी हाट रोड अनुराग यादव के नेतृत्व में टीम का गठन कर मुखबीर तंत्र सक्रिय कर कार्यवाही की गई। मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जिसका नाम लखन तिवारी पिता राधेश्याम तिवारी निवासी सखवाल नगर रतलाम क्रिकेट का ऑनलाइन सट्टा चला रहा है। टीम द्वारा दबिश देकर आरोपी लखन को ऑनलाइन आईडीईए7777.सीओएम पर आईडी के माध्यम से सट्टा चलाते हुए पकड़ा।
आईडी के बारे पूछताछ करने पर बताया कि ऑनलाइन सट्टा लगाने के लिए आईडी कुशाल डोडिया पिता शिवराज सिंह निवासी विनोवा नगर द्वारा दी गई थी। चौकी हाट रोड थाना डीडी नगर पुलिस द्वारा आरोपी लखन को गिरफ्तार कर आरोपी का मोबाइल जब्त किया है। आरोपी युवराज का मोबाइल चेक करने पर उसमे सट्टा का लगभग 10 लाख रुपए का हिसाब मिला है, एवं सट्टे के लेन देन करने सम्बन्धी अन्य व्यक्तिओ के बारें में जानकारी मिली है जिनको प्रकरण में आरोपी बनाया जाकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, आरोपी से अवैध सट्टे के संबंध में पूछताछ की जा रही है तथा पुलिस द्वारा सट्टा अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है।

You missed

error: Content is protected !!