• Thu. Oct 29th, 2026

जिले की पांचों सीटों पर भाजपा की जीत का संकल्प

BySurendra Jain

Oct 14, 2023

खबर पक्की, 14 अक्टूबर, रतलाम। भारतीय जनता पार्टी जिला चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक रंगोली सभागार में सम्पन्न हुई। इसमें जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय ने मार्गदर्शन दिया। बैठक में जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर जीत का संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने आरंभ में स्वागत भाषण दिया। जिला प्रभारी श्री पाण्डेय ने समिति सदस्यों से चुनाव कार्य विभाजन के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विधानसभावार गठित टीम से समन्वय कर चुनाव में बेहतर से बेहतर प्रबंधन करने का आह्वान किया। इस दौरान जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित ने अब तक जिले में की गई तैयारियों पर प्रकाश डाला। बैठक के दौरान जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय एवं निर्मल कटारिया सहित समिति सदस्यगण उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!