• Thu. Oct 29th, 2026

पुलिस कार्रवाई : एमसीएक्स का सट्टा करने वाले सनी, अंकित, विजय, पीयूष गिरफ्तार, पुलिस को मिला आधा करोड़ से अधिक का हिसाब

BySurendra Jain

Oct 14, 2023

खबर पक्की, 14 अक्टूबर, रतलाम। पुलिस ने चांदनी चौक में कार्रवाई करते हुए एमसीएक्स का सट्टे करने वाले सनी, अंकित, विजय और पीयूष को गिरफ्तार किया है। मामले में 7 से अधिक आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आधा करोड़ से अधिक के हिसाब के दस्तावेज सहित मोबाइल, लैपटॉप, प्रिंटर सहित अन्य सामग्री जब्त की हैं। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
थाना माणकचौक प्रभारी निरीक्षक प्रीति कटारे ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम का गठन कर दबिश दी गई। चांदनी चौक में लुणावत मार्केट के अन्दर ताल वाली गली में मंदिर के सामने से आरोपी सनी उर्फ बन्टी पिता लक्ष्मीनारायंण राजोरा उम्र 40 साल निवासी तेजा नगर रतलाम को एमसीएक्स का सट्टा करते पकड़ा। सनी के पास से एक रजिस्टर जिसमे 06 अक्टूबर 23 का हिसाब 43,42729/- रुपए का मिला। एक रियलमी कम्पनी का मोबाईल, एक लाल डायरी, एक ब्लेक कलर का सेमसंग कम्पनी का लेपटाप मिला, जिसमे कुबेर एप के अन्दर एमसीएक्स के सट्टे का हिसाब लिखा हुआ है। एक पुरानी प्रिन्टेड बेलेंस शीट 06 अक्टूबर 23 की मिली, जिसमें 12,69010/- का हिसाब मिला। कुल हिसाब 56,11739/- रुपए का मिला। एक काले रंग का केनन कम्पनी का छोटा प्रिन्टर मिला। मौके पर आरोपी से सामग्री जब्त कर कार्रवाई की गईं।
पूछताछ में आरोपी सनी उर्फ बन्टी राजोरा द्वारा बताया कि एमसीएक्स का जो सट्टा करता हूं, वह सट्टा लाला दुग्गड़ के पास लगाता हूं । आरोपी लाला दुग्गड़ के द्वारा दिए गए एमसीएक्स सट्टे की लाईन के 05 अलग अलग नम्बर दिए गए है।
आरोपी सनी उर्फ बन्टी राजोरा के मेमोरेण्डम से एमसीएक्स का सट्टा करने वाले अन्य आरोपियों मे से तीन आरोपी अंकित उर्फ लाला जैन पिता सुशील कुमार जैन, विजय राठौर पिता मोहनलाल राठौर, पीयूष सोनी पिता राजेन्द्र कुमार सोनी से पूछताछ कर अलग अलग मेमोरेण्डम तैयार किए गए। आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया है।
विशाल उर्फ लाला दुग्गड़ पिता स्व.अशोक दुग्गड़ निवासी भरावा की कुई रतलाम। राहुल राठौड़, चरण सिंह जाट, कमलेश मराठा, दिनेश राठौर, संजय संघवी, अनील कटकानी एवं अन्य।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना माणक चौक प्रभारी प्रीति कटारे, प्रधान आरक्षक नरेन्द्रसिंह चावड़ा, तेजसिंह जगावत, सुधीर सिंह राठौर, दीपक बोरासी, आरक्षक संदीप सिंह भदोरिया, रणवीर सिंह भदोरिया, संजय सिंह कुशवाह, संजय सोनावा की भूमिका सराहनीय रही।

You missed

error: Content is protected !!