• Thu. Oct 29th, 2026

कांग्रेस ने चुनावी रणनीति को तय किया संभावित आवेदक प्रत्याशी की बैठक

BySurendra Jain

Oct 10, 2023

खबर पक्की, 10 अक्टूबर, रतलाम। विधानसभा चुनाव को लेकर संभावित आवेदक प्रत्याशी की बैठक में चुनावी रणनीति तय की गई। बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, प्रभु राठौड़, पारस सकलेचा, अनिल झालानी, फैयाज मंसूरी शैलेंद्र सिंह अठाना उपस्थित थे।
बैठक में सर्वानुमति से भाजपा के घोटाले सरकार के खिलाफ जनसंपर्क कर जनता को घोटाले की जानकारी देने की योजना बनाई गई तथा नुक्कड़ सभा करना तय किया गया।
महेंद्र कटारिया ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि 11 अक्टूबर से कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिदिन जनसंपर्क प्रारंभ करेंगे। प्रारंभ में बाजना बस स्टैंड चौराहे से 11 अक्टूबर को प्रात: 9 बजे प्रारंभ होगा तथा दीनदयाल नगर टाटानगर टीचर्स कॉलोनी गोपाल गौशाला कलीमी कॉलोनी क्षेत्र में जनसंपर्क कर भाजपा के घोटाले के पेम्पलेट वितरित किए जाएंगे। कटारिया ने बताया कि अगले चरण में नुक्कड़ सभा प्रारंभ की जाएगी तथा शहर की सभी प्रमुख चौराहे बस्तियों में नुक्कड़ सभा कर भाजपा के घोटालो को उजागर किया जाएगा।

You missed

error: Content is protected !!