• Thu. Oct 29th, 2026

विधानसभा निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत कलेक्टर ने किया इंटर स्टेट चेक पोस्ट निरीक्षण, बांसवाड़ा कलेक्टर एसपी के साथ संयुक्त बैठक आयोजित

BySurendra Jain

Oct 10, 2023

खबर पक्की, 10 अक्टूबर, रतलाम। जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बुधवार दोपहर में जिले सीमावर्ती क्षेत्रों में पहुंचकर इंटर स्टेट चेक पोस्ट निरीक्षण किया। बांसवाड़ा जिले से लगी हुई सीमा पर कुंडा, जांबूखादन, गड़ीकटारा कला चेक पोस्ट पहुंचकर निर्वाचन के परिप्रेक्ष्य में की जाने वाली कार्रवाइयों की तैयारी का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा भी साथ थे।
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने चेक पोस्ट निरीक्षण के दौरान आवश्यक अधो संरचना के संबंध में दिशा निर्देशित किया। चेक पोस्ट पर स्टैटिक निगरानी टीम की तैनाती, टीम द्वारा किए जाने वाले कार्य की चेक लिस्ट बनाने तथा अन्य आवश्यक निर्देश दिए। वहां मौजूद एसएसटी दल के सदस्यों को ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरतने, प्रत्येक गतिविधि को रजिस्टर में नोट करने, सावधानी के साथ वाहनों की चेकिंग, अनावश्यक रूप से किसी को परेशान नहीं करने के निर्देश दिए।
बांसवाड़ा कलेक्टर एसपी के साथ संयुक्त बैठक
बाजना में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी तथा पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा द्वारा बांसवाड़ा कलेक्टर प्रकाशचंद शर्मा तथा पुलिस अधीक्षक अभिजीत सिंह के साथ बैठक आयोजित कर आगामी निर्वाचन के दृष्टिगत संयुक्त रणनीति पर चर्चा की गई। अधिकारियों द्वारा इंटर स्टेट बाउंड्री पर आपराधिक तत्वों की आवाजाही पर नियंत्रण, अवैध शराब तथा अवैध धन की रोकथाम पर गंभीरता से चर्चा की गई। विधानसभा के निष्पक्ष एवं स्वतंत्र निर्वाचन हेतु नियमित जानकारियो का आदान-प्रदान तय किया गया। निर्वाचन के दौरान दोनों जिलों के अधिकारी समन्वय के साथ आपसी संपर्क रखेंगे, आवश्यक जानकारी को साझा करेंगे। इस दौरान एसडीएम सैलाना मनीष जैन, एसडीओपी, जनपद सीईओ सुश्री अल्फिया खान, तहसीलदार मृगेंद्र सिसोदिया तथा बांसवाड़ा जिले के थाना स्तर के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

You missed

error: Content is protected !!