• Thu. Oct 29th, 2026

ढोल, नगाड़े और आतिशबाजी के साथ विधायक चेतन्य काश्यप का स्वागत, तीसरी बार भाजपा प्रत्याशी घोषित होने से उत्साहित है समर्थक

BySurendra Jain

Oct 13, 2023

खबर पक्की, 13 अक्टूबर, रतलाम। विधायक चेतन्य काश्यप को भारतीय जनता पार्टी द्वारा रतलाम शहर विधानसभा से पुन: उम्मीदवार घोषित किए जाने से समर्थकों में जोश और उत्साह है। घोषणा के बाद से चौथे दिन भी समर्थक उनके निवास पर पहुंच उनका स्वागत करने में लगे है। अपने नेता को टिकट मिलने से समर्थकों के चेहरे पर अलग ही उत्साह छलक रहा है।
श्री काश्यप के स्वागत के लिए पहुंचे समर्थकों ने पहले आतिशबाजी की और फिर ढोल की थाप पर जमकर थिरके। जश्न के दौरान भाजपा नेता, कार्यकर्ताओं के साथ धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं के साथ समर्थक भी उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं के जोश और जुनून अलग ही नजर आ रहा था। श्री काश्यप के स्वागत का यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इस दौरान कोई फूलों की माला, तो कोई दुप्पट्टा औढ़ाकर और साफा पहनाकर स्वागत-अभिनंदन करता दिखाई दिया।

You missed

error: Content is protected !!