• Thu. Oct 29th, 2026

”अब की बार, छप्पन पारÓÓ के लिए आखिरी दिन की तैयारी, पहले दिन से करे : जिला चुनाव प्रभारी केयूर भाई, पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताया है : विधायक चेतन्य काश्यप, भाजपा के पांचों मंडलों की कामकाजी बैठक में चुनावी तैयारी पर चर्चा

BySurendra Jain

Oct 10, 2023

खबर पक्की, 10 अक्टूबर, रतलाम। विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के पांचों मंडलों की कामकाजी बैठक मंडलवार हुई। इनमें जिला चुनाव प्रभारी एवं वड़ोदरा के विधायक केयूर भाई रोकडिय़ा ने मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा रतलाम में चुनावी जीत के लिए भाजपा ने ”अबकी बार, छप्पन पारÓÓ का लक्ष्य रखा है। 56000 मतों से जीत के लिए आखिरी दिन की तैयारी पहले दिन से करनी होगी। चुनाव में अधिक से अधिक मतदान हो, इसकी चिंता हर कार्यकर्ता करे।
केयूर भाई ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को जो मत मिले थे, उससे अधिक लोकसभा चुनाव में मत प्राप्त हुए। इस बार विधानसभा के चुनाव में और अधिक मत लाना है, तो घर-घर जाकर मतदाताओं से सतत संपर्क कर उन्हें मतदान केन्द्र तक लाना होगा। उन्होंने शक्ति केन्द्र, पन्ना समिति और बूथ स्तर तक की जाने वाली तैयारी की विस्तार से जानकारी दी और कहा कि भाजपा के पक्ष में निर्मित माहौल को अंत तक बनाए रखे।
रतलाम शहर के भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने इस मौके पर कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर ही नहीं, अपितु भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताया है। लोकसभा चुनाव में पचास हजार से अधिक मतों से जीत मिली थी और इस बार उसे और बढ़ाकर छप्पन हजार से अधिक तक ले जाना है। कार्यकर्ताओं ने उनके प्रति जो भरोसा जताया है, उसे कायम रखते हुए वे रतलाम शहर के विकास में कोई कमी नहीं रखेंगे। श्री काश्यप ने भी मतदान प्रतिशत अधिक से अधिक बढ़ाने पर जोर दिया। जिससे जीत का अंतर बढ़ेगा।
जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि बैठक के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सहसंयोजक प्रेम उपाध्याय मंचासीन रहे। मंडल अध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी, निलेश गांधी, आदित्य डागा, मयूर पुरोहित एवं विनोद यादव ने स्वागत भाषण दिया। बैठक के आरंभ में भारत माता एवं पार्टी के पितृ पुरुष प. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। बैठक के दौरान जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, बलवंत भाटी, सुनील सारस्वत, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला मंत्री सोना शर्मा, शैलेन्द्र सिसौदिया, नेहा मेहर, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, सहकार्यालय मंत्री राकेश नागर, भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार, सहमीडिया प्रभारी निलेश बाफना, विधानसभा विस्तारक प्रदीप कोठारी, मंडल महामंत्री नंदकिशोर पंवार, कमल सिलावट, राकेश परमार, सुबेन्द्रसिंह गुर्जर, हेमंत राहोरी, धर्मेन्द्रसिंह देवड़ा, अनिता कटारा, पीरूलाल सोवणचा सहित पार्टी, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी अनीता कटारिया, इब्राहीम शेरानी, हरिराम शाह, नंदकिशोर तोषावड़ा, राहुल निंदाने सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!