• Thu. Oct 29th, 2026

सैलाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता,अवैध पिस्टल सहित 01 बदमाश गिरफ्तार

BySurendra Jain

Sep 29, 2023

खबर पक्की, 29 सितंबर, रतलाम। जिले की सैलाना पुलिस ने एक युवक को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी ने उक्त पिस्टल अवैध रंगदारी वसूलने के मामले में फरार आरोपी संदीप जाट से खरीदी थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने से थाने के उप निरीक्षक आर.पी.सारस्वत व टीम के द्वारा पिपलौदा फन्टे सैलाना से आरोपी ऋषिकांत पिता मोहनलाल त्रिवेदी उम्र 32 साल निवासी महालक्ष्मी गली सैलाना को गिरफ्त मे लेकर उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल जप्त की । आरोपी से पुछताछ करने पर उसने बताया कि उक्त देशी पिस्टल संदीप जाट निवासी सकरावदा वाले से 15 हजार रुपये मे खरीदा हूँ उक्त पिस्टल संदीप जाट और भेरुसिह डाबी ने करीब चार माह पहले मुझे लाकर बेची थी ।आरोपी ऋषिकांत त्रिवेदी को गिरफ्तार कर अप.क्रं.312/2023 धारा 25 आयुद्द अधिनियम के तहत कायम कर विवेचना मे लिया गया। उक्त फरार आरोपी भेरुसिह डाबी व संदीप जाट के गिरफ्तारी के लिये थाने से टीम बनाकर उनके ठिकानो पर दबिश दी जा रही है ।
आऱोपी भेरुसिह डाबी के विरुद्द 3-चोरी के अपराध, 1- नकबजनी ,1-धारा 34(2) आबकारी एक्ट का तथा 1- अवैध वसुली का इस प्रकार कुल -6
आपराधिक रिकार्ड है जबकि आरोपी संदीप जाट-1-अपहरण एंव बलात्कार के 02 प्रकरण,हत्या का 1 प्रकरण,हत्या के प्रयास के 03 प्रकरण, अवैध वसुली के 02 प्रकरण तथा फोन से गाली गलौच मारपीट के 3 प्रकरण कुल -11 प्रकरण दर्ज है । आरोपीयो की गिरफ्तार करने मे थाना प्रभारी निरीक्षक मो.अय्युब खांन, उनि आर.पी.सारस्वत, आर. 668 मुकेश मेघवाल, आर.398 फकीरचंद सोलंकी, आर.1121 संदीप परमार आऱ. 980 सतीश परमार की महती भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!