• Thu. Oct 29th, 2026

बड़ोदिया में विवाद : गणेश विसर्जन के जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद, गांव में तनाव के चलते पुलिस बल तैनात

BySurendra Jain

Sep 29, 2023

खबर पक्की, 29 सितंबर, रतलाम। गांव बड़ोदिया में गणेश विसर्जन का जुलूस निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। रात में तनावपूर्ण स्थिति निर्मित होने पर नामली थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाइए देकर मामला शांत करवाया लेकिन आज सुबह एक बार फिर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। विवाद गांव में गणेश विसर्जन का जुलूस निकालने को लेकर हुआ। जिसे लेकर गांव के राजपूत और बागरी समाज के बीच तनावपूर्ण स्थिति निर्मित हो गई। आज सुबह भी विवाद होने की स्थिति निर्मित होने पर नामली थाने का पुलिस फोर्स, एसडीएम और एसडीओपी गांव में पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाइए दी है।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार सवर्ण समाज के लोगों ने बागरी समाज के लोगों को जुलूस निकालने से रोक दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनावपूर्ण स्थिति निर्मित हो गई। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। सवर्ण समाज के लोगों का कहना है कि गणेश विसर्जन के जुलूस के नाम पर यह लोग हमारे घरों के सामने शराब पीकर हुड़दंग कर रहे थे। जबकि बागरी समाज के लोगों का आरोप है कि उन्हें सवर्ण लोग गांव में जुलूस निकालने से रोक रहे है। गांव में तनाव की जानकारी मिलने पर एसडीम त्रिलोचन सिंह गौड़, तहसीलदार कुलभूषण शर्मा, एसडीओपी अभिलाष अलावे और थाना प्रभारी धर्मेंद्र शिवहरे पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे हैं ।दोनों पक्षों और ग्राम पंचायत के पदाधिकारीयों के साथ शांति बैठक कर समझाइश देकर मामला शांत करवाया है।

You missed

error: Content is protected !!