• Thu. Oct 29th, 2026

भाजपा के 100 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली

BySurendra Jain

Sep 20, 2023

खबर पक्की, 20 सितंबर, रतलाम। रतलाम ग्रामीण विधानसभा में मुंदडी ब्लॉक में लालगुवाडी पंचायत में जन आक्रोश यात्रा की तैयारी को लेकर मण्डलम की बैठक आयोजित की गई।
जिसमें कांग्रेस की रीति नीतियों से प्रभावित होकर बाबुलाल गुर्जर, विक्रम पटेल, सुन्दरलाल, राहुल, मुकेश, प्रकाश डामर आदि के साथ लगभग 100 कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी का कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा दुपट्टा डालकर कांग्रेस का प्रतीक चिन्ह लगाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश पटेल, राजेश दवे, दिनेश शर्मा, संजय चौधरी, कोमल धुर्वे, लक्ष्मी खराडी, रमेश भाभर, ब्रजेश चौधरी, दिलीप कुमावत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दशरथ भाभर, अभिषेक शर्मा, मुल्कराज व्यास जाट, डॉ. अभय ओहरी, प्रभारी मनोज पटेल, किशन सिंघाड, थावर भूरिया, प्रेम सिंह गामड़, भेरूलाल गामड़, ईश्वर भाभर, सुरेश पारगी, शान्तिलाल पारगी उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!