• Thu. Oct 29th, 2026

इन्द्रानगर में हुई चोरी का 24 घण्टे में पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

BySurendra Jain

Sep 20, 2023

खबर पक्की, 20 सितंबर, रतलाम। शहर की औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने इन्द्रानगर में हुई चोरी की वारदात का 24 घण्टों के भीतर पर्दाफाश करनें में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करते हुए चुराए गए गहने भी बरामद कर लिए है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार,इन्द्रानगर निवासी पुनीत पिता विनोद शर्मा ने मंगलवार को औ.क्षेत्र थाने पर पंहुच कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वर्तमान में उनके घर पर मरम्मत का काम चल रहा है और पुताई और फर्निचर का काम करने वाले लोगों का आना जाना लगा रहता है।मकान के उपरी हिस्से में उनकी चाची रहती है,जो पिछले कुछ दिनों से ग्वालियर गई हुई थी। उनकी चाची जब अपने कमरे में पंहुची और अलमारी देखी तो पता चला कि दो सोने की अंगूठियां,दो कान की झुमकी और एक नाक की नथ इस तरह कुल एक लाख दस हजार की ज्वेलरी गायब थी। पुनीत ने जब उपरी मंजिल पर काम करने वालों की जानकारी ली तो पता चला कि उपरी मंजिल पर नितेश उर्फ बंटी सोलंकी ने पुताई की थी और वह दस सितम्बर से काम पर नहीं आ रहा है।
पुनीत की रिपोर्ट पर औ.क्षेत्र पुलिस थाने पर अपराध दर्ज कर संदिग्ध नितेश उर्फ बंटी की तलाश के लिए एक टीम गठित कर आरोपी की खोजबीन प्रारंभ की गई। पुलिस की तत्परता से आरोपी बंटी उर्फ नितेश पिता बलवन्तसिंह सोलंकी नि.राधाक्रष्ण मन्दिर नयागाव को टैंकर रोड से पकड लिया गया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के बाद आरोपी नितेश ने सोने के गहने चोरी करना स्वीकार करते हुए चोरी किए गए सोने के गहने भी बरामद कर लिए।
उक्त कार्यवाही में निरी. राजेन्द्र वर्मा थाना प्रभारी थाना औ क्षेत्र रतलाम, उप.निरी. पंकज राजपूत थाना औ क्षेत्र रतलाम, सहा.उप.निरी. रायसिंह रावत, आर 59 विरेन्द्र बारोड़ , आर 1081 संजय , आर 477 इमरान खान, आर 828 संदीप शर्मा की सराहनीय भूमिका रही है।

You missed

error: Content is protected !!