खबर पक्की: 9 सितंबर रतलाम, पूरे मध्य प्रदेश में वेतनमान के ग्रेड पे की बढ़ोतरी के लिए पटवारी के आंदोलन को आज 13 दिन हो गया है। सरकार के अनदेखी से नाराज पटवारी ने श्राद्ध शुरू होने के पूर्व ही 10 पटवारी ने मुंडन करवा कर सरकार की 13वीं कर दी। उल्लेखनीय है कि पूरे देश के अंदर सभी राज्यों में पटवारी का वेतनमान मध्यप्रदेश से बहुत ज्यादा है लेकिन मध्य प्रदेश में पूर्व वाला ही ग्रेड पे चल रहा है इस कारण पटवारी द्वारा 13 दिन से आंदोलन किया जा रहा है लेकिन आंदोलन का सरकार पर कोई प्रभाव न पड़ता देख और सरकार की लगातार अनदेखी से परेशान होकर रतलाम जिला पटवारी संघ में आज पटवारी द्वारा मुंडन कराकर सरकार की 13वीं करने का निर्णय लिया पटवारी संघ के वरिष्ठ साथियों हेमंत सोनी, लक्ष्मी नारायण पाटीदार, ध्रुव लाल निनामा ने बताया कि अगर सरकार को अभी भी सद्बुद्धि नहीं आती है तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार की होगी।

