खबर पक्की, 10 सितंबर, नामली। मुख्यमंत्री के द्वारा लाडली बहना योजना 2023 अंतर्गत पंजीकृत अंतिम रूप से पात्र समस्त महिलाओं के आधार लिंक डीबीटी इनेबल्ड बैंक खातों में माह सितम्बर 2023 की मासिक आर्थिक सहायता राशि के अंतरण का राज्य स्तरीय कार्यक्रम में आयोजित किया गया। जिसका लाईव प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से नगर परिषद नामली के सभा कक्ष में आयोजित किया गया। उक्त लाईव प्रसारण कार्यक्रम में अध्यक्ष श्रीमती अनीता परिहार, उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा योगी, सभापति तुफान सिंह सोनगरा, पार्षद बलवान सिंह (बबलू बना), उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्रीनाथ योगी, मेघराज परिहार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नासिर अली एवं नगर परिषद के समस्त कर्मचारी व महिला बल विकास से अनील जैन व विष्णु मेडम, आंगनवाडी कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

